सरिता देवी अध्यक्ष, बबीता कुमारी सचिव और शर्मिला देवी कोषाध्यक्ष चुनी गईं
साहिबगंज। वार्ड संख्या 8 में सहिया के चयन को लेकर जनप्रतिनिधि के आवास पर उनकी अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित लोगों की सहमति से श्रीमती कोमल देवी को सहिया के रूप में चुना गया।
महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता पर हुई चर्चा :
महिलाओं के स्वास्थ्य एवं कल्याण को ध्यान में रखते हुए महिला आरोग्य समिति का गठन किया गया। इसमें श्रीमती सरिता देवी को अध्यक्ष, श्रीमती बबीता कुमारी को सचिव और श्रीमती शर्मिला देवी को कोषाध्यक्ष चुना गया। बैठक में महिलाओं के स्वास्थ्य, जागरूकता और वार्ड के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। मौके पर पूर्व वार्ड पार्षद गोपाल चोखानी, मुनिजी पांडेय, सदानंद यादव सहित वार्ड की महिलाएं एवं गणमान्य सदस्य मौजूद रहे।



