• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > झारखंड में ब्रेन स्ट्रोक के 93.7% मरीज गोल्डन आवर चूक रहे, रिम्स के शोध में सामने आये चौंकानेवाले आंकड़े

झारखंड में ब्रेन स्ट्रोक के 93.7% मरीज गोल्डन आवर चूक रहे, रिम्स के शोध में सामने आये चौंकानेवाले आंकड़े

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/29 at 1:17 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

झारखंड में ब्रेन स्ट्रोक के 93.7% मरीज गोल्डन आवर में अस्पताल नहीं पहुंच पाते. रिम्स के शोध में सामने आए गंभीर आंकड़े, जो जानलेवा साबित हो सकते हैं.

रांची: झारखंड में ब्रेन स्ट्रोक (लकवा) के मरीजों के इलाज को लेकर रिम्स में हुए शोध में चिंताजनक तथ्य सामने आये हैं. अध्ययन के मुताबिक, राज्य में स्ट्रोक के केवल 6.3 प्रतिशत मरीज ही शुरुआती साढ़े चार घंटे यानी ‘गोल्डन आवर’ के भीतर अस्पताल पहुंच पाते हैं. हर 16 मरीजों में से केवल एक मरीज ही समय पर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पहुंच पाता है. बाकी 93.7 प्रतिशत मरीज जरूरी समय बीत जाने के बाद अस्पताल पहुंचते हैं. इससे उनका जीवनरक्षक ‘थ्रोम्बोलिसिस’ (नस खोलने का इंजेक्शन) से इलाज नहीं हो पाता है. इस साल विश्व स्ट्रोक दिवस की थीम ‘द टाइम इज नाउ’ (समय अभी है) है. इसका उद्देश्य स्ट्रोक के मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने के प्रति जागरूक करना है.

Contents
रिम्स के शोध में 1,562 मरीजों की हुई जांच70% मरीज ग्रामीण इलाकों से, 49% निरक्षरस्ट्रोक में गोल्डन आवर क्यों है अहम

रिम्स के शोध में 1,562 मरीजों की हुई जांच

रिम्स के न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में तन्नू कुमारी, युवराज सिन्हा और उनकी टीम ने वर्ष 2022 से 2024 के बीच यह शोध किया. इसे प्रसिद्ध न्यूरोलॉजी जर्नल ‘एनल्स ऑफ न्यूरोसाइंसेज’ में प्रकाशित किया गया है.

शोध में स्ट्रोक के कुल 1,562 मरीजों की जांच की गयी. इनमें एक्यूट इस्केमिक स्ट्रोक (दिमाग की नस बंद होने) के 237 मरीज शामिल थे. इनमें से केवल 15 मरीज ही शुरुआती साढ़े चार घंटे के भीतर अस्पताल पहुंचे, जबकि 222 मरीज यानी लगभग 94 प्रतिशत मरीज जरूरी समय सीमा समाप्त होने के बाद अस्पताल पहुंचे.

70% मरीज ग्रामीण इलाकों से, 49% निरक्षर

शोध में पाया गया कि मरीजों में 70 प्रतिशत ग्रामीण इलाकों से आये थे, जबकि 49 प्रतिशत निरक्षर थे. जागरूकता के अभाव के कारण केवल 14 प्रतिशत लोग ही स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों, जैसे मुंह टेढ़ा होना, हाथ में कमजोरी और बोलने में दिक्कत, के बारे में जानते थे. वहीं, केवल 5.5 प्रतिशत लोगों को थ्रोम्बोलिसिस के बारे में जानकारी थी.

स्ट्रोक में गोल्डन आवर क्यों है अहम

ब्रेन स्ट्रोक के मरीजों के लिए शुरुआती साढ़े चार घंटे बेहद महत्वपूर्ण होते हैं. इस अवधि में अस्पताल पहुंचने पर पात्र मरीजों को थ्रोम्बोलिसिस के जरिये उपचार दिया जा सकता है. लेकिन देर से अस्पताल पहुंचने पर यह उपचार संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में स्ट्रोक के शुरुआती लक्षणों की पहचान और मरीज को तुरंत अस्पताल पहुंचाना जरूरी है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Online Fraud: रांची में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर 5.09 लाख की ठगी, मुनाफे का दिया झांसा|
Next Article छठ पूजा को लेकर गंगा घाटों का निरीक्षण, सफाई और बैरिकेडिंग दुरुस्त करने का निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मंडरो के दो निजी विद्यालयों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
October 29, 2026
विद्यालय भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, मुखिया के प्रयास सफल
October 29, 2026
रांची के मोरहाबादी में 15 भवनों-प्रतिष्ठानों को नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे वैध दस्तावेज
October 29, 2026
दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 142 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार
October 29, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

मंडरो के दो निजी विद्यालयों की जांच, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

विद्यालय भवन निर्माण को मिली स्वीकृति, मुखिया के प्रयास सफल

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची के मोरहाबादी में 15 भवनों-प्रतिष्ठानों को नोटिस, 15 दिन में दिखाने होंगे वैध दस्तावेज

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेले में 142 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?