मंडरो/साहिबगंज। उपायुक्त के निर्देश पर मंडरो प्रखंड के सेंट पीटर मिडिल स्कूल, बसाहा और सेंट जोसेफ मिडिल स्कूल, लीला का स्थलीय निरीक्षण किया गया। पांच सदस्यीय जांच टीम ने विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था और सुरक्षा सुविधाओं का जायजा लिया।
टीम में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मो. एहसान अहमद, कल्याण पदाधिकारी कमलेश कुमार, एएसआई पवन कुमार और महिला पर्यवेक्षिका रीता कुमारी शामिल थीं।
जांच के दौरान विद्यालयों की मान्यता, भवन की साफ-सफाई, अग्नि सुरक्षा, सीसीटीवी, सुरक्षा गार्ड, शिक्षकों की उपलब्धता, शिक्षक-छात्र अनुपात, पुस्तकालय, प्रयोगशाला और विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति की समीक्षा की गई।
प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि निरीक्षण में पाई गई कमियों को दूर करने और व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया है। मौके पर दोनों विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।



