• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > 20 मई को दवा दुकानों की बंदी को लेकर मतभेद, असमंजस की स्थिति

20 मई को दवा दुकानों की बंदी को लेकर मतभेद, असमंजस की स्थिति

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/05/19 at 12:29 PM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

एआईओसीडी ने देशव्यापी आंदोलन के तहत मेडिकल दुकानें बंद रखने का किया आह्वान, फार्मासिस्ट एसोसिएशन और चैंबर ने किया विरोध

साहिबगंज। 20 मई को प्रस्तावित दवा दुकानों की बंदी को लेकर जिले में अलग-अलग संगठनों के बीच मतभेद खुलकर सामने आ गया है। ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) द्वारा ई-फार्मेसी और भारी डिस्काउंट नीति के विरोध में देशव्यापी आंदोलन के तहत मेडिकल दुकानों को बंद रखने का आह्वान किया गया है। वहीं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन (ABPA) और साहिबगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने इस निर्णय का विरोध करते हुए दवा दुकानें खुली रखने की अपील की है।

एआईओसीडी का कहना है कि ऑनलाइन दवा बिक्री और बड़े कॉर्पोरेट घरानों की भारी छूट नीति के कारण छोटे दवा व्यवसायियों का अस्तित्व खतरे में पड़ गया है। संगठन ने इसे दवा व्यवसाय और छोटे व्यापारियों के हित की लड़ाई बताते हुए 20 मई को देशभर में मेडिकल दुकानों को बंद रखने की घोषणा की है।

“दवा सेवा बाधित करना उचित नहीं”

वहीं अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने जारी अपील में कहा है कि दवा आवश्यक सेवा से जुड़ा विषय है और मेडिकल दुकानें बंद होने से मरीजों को भारी परेशानी हो सकती है। संगठन ने फार्मासिस्टों से अपनी दुकानें खुली रखने और जनता की सेवा जारी रखने की अपील की है।

इसी तरह साहिबगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदीप कुमार ने भी कहा है कि ऑनलाइन दवा बिक्री को लेकर व्यापारियों की चिंता उचित हो सकती है, लेकिन दवा दुकानों को बंद करना सही कदम नहीं है। चैंबर ने स्पष्ट कहा कि दवा सीधे जनस्वास्थ्य से जुड़ी सेवा है, इसलिए मेडिकल दुकानें खुली रहनी चाहिए।

निजी अस्पताल परिसर की मेडिकल दुकानें रहेंगी खुली

जानकारी के अनुसार निजी अस्पतालों के परिसर के भीतर संचालित मेडिकल दुकानों को इस बंदी से अलग रखा गया है। बताया गया कि निजी अस्पतालों में कई गंभीर मरीज भर्ती रहते हैं और कई मरीज ऑपरेशन थिएटर में भी होते हैं, जिन्हें हर समय दवाओं की जरूरत पड़ती है। ऐसे में मरीजों की सुविधा और आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को देखते हुए अस्पताल परिसर के भीतर की दवा दुकानों को खुला रखने का निर्णय लिया गया है।

दो अलग-अलग पक्ष सामने आने के बाद जिले में दवा दुकानदारों और आम लोगों के बीच असमंजस की स्थिति बन गई है। अब सबकी नजर 20 मई पर टिकी हुई है कि जिले में मेडिकल दुकानें कितनी खुली रहेंगी और कितनी बंद।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 14वें दिन भी जारी रहा शेरशाहबादी समाज का महाधरना, सांसद विजय हांसदा ने दिया समर्थन
Next Article साहिबगंज पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: रविकांत बने डीएसपी, सुशील कुमार को मिली सदर एसडीपीओ की जिम्मेदारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू
October 26, 2026
सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई
October 26, 2026
बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर संभलकर करें सफर
October 26, 2026
27 बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए
October 26, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

जनगणना-2027 के दूसरे चरण की तैयारी को लेकर प्रशिक्षण शुरू

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सड़क हादसों पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन सख्त, अवैध पार्किंग और नशे में वाहन चलाने वालों पर होगी कार्रवाई

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर संभलकर करें सफर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

27 बरामद मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे गए

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?