• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > 135 शेल कंपनियां, 5000 करोड़ के फर्जी इनवॉइस; 734 करोड़ के ITC घोटाले में ED का बड़ा खुलासा

135 शेल कंपनियां, 5000 करोड़ के फर्जी इनवॉइस; 734 करोड़ के ITC घोटाले में ED का बड़ा खुलासा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/02 at 12:31 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

734 करोड़ के GST इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) घोटाले में ED को बड़ी सफलता मिली है. 135 शेल कंपनियों के नेटवर्क का खुलासा, 5000 करोड़ के फर्जी इनवॉइस जारी.

रांची. 734 करोड़ रुपये के जीएसटी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को कई अहम जानकारियां मिली हैं. ईडी के अनुसार, फर्जी आईटीसी तैयार करने और उसे दूसरी कंपनियों को कमीशन पर बेचने के लिए 135 शेल कंपनियों का नेटवर्क तैयार किया गया था. जांच में सामने आया है कि इन कंपनियों के जरिए बिना किसी वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति के 5000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी इनवॉइस जारी किए गए.ईडी ने 30 सितंबर 2026 को जमशेदपुर और कोलकाता में चार ठिकानों पर छापेमारी की थी. इसी कार्रवाई के दौरान मामले के मुख्य आरोपी बताए जा रहे ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू और राज जायसवाल को गिरफ्तार किया गया. दोनों को 1 अक्टूबर 2026 को रांची की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

Contents
135 शेल कंपनियों के जरिए तैयार किया गया फर्जी नेटवर्कपरिजनों और कर्मचारियों के नाम पर बनी कंपनियों से 54.33 करोड़ का आईटीसी रूटबैंक खातों में लेयरिंग, संपत्ति खरीदने में इस्तेमाल का आरोपअब तक 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क8 मई 2025 को भी हुई थी गिरफ्तारी

135 शेल कंपनियों के जरिए तैयार किया गया फर्जी नेटवर्क

ईडी की जांच के अनुसार, घोटाले के लिए बनाई गयी 135 कंपनियां कागजों पर कारोबार करती थीं. इन कंपनियों के नाम पर बड़ी संख्या में ऐसे इनवॉइस जारी किए गए, जिनके पीछे वास्तविक माल या सेवा की आपूर्ति नहीं हुई थी.

जांच एजेंसी का दावा है कि इस नेटवर्क के जरिए 5000 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी बिल बनाए गए. इन्हीं फर्जी इनवॉइस के आधार पर 734 करोड़ रुपये का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट जनरेट किया गया. बाद में इस आईटीसी को कमीशन के बदले दूसरी कंपनियों को उपलब्ध कराया गया, जिससे वे अपनी जीएसटी देनदारी कम कर सकें.

परिजनों और कर्मचारियों के नाम पर बनी कंपनियों से 54.33 करोड़ का आईटीसी रूट

ईडी के मुताबिक, गिरफ्तार ज्ञानचंद जायसवाल और राज जायसवाल इस फर्जी आईटीसी नेटवर्क के मुख्य लाभार्थियों में शामिल थे. जांच में एजेंसी को पता चला कि दोनों ने अपने परिजनों और कर्मचारियों के नाम पर संचालित संस्थाओं का इस्तेमाल किया.

इनमें मेसर्स मां शारदा एंडेवर्स प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स मेकर्स कास्टिंग प्राइवेट लिमिटेड, मेसर्स केदारनाथ ट्रेक्सिम प्राइवेट लिमिटेड और मेसर्स जय भोले एंटरप्राइजेज शामिल हैं. ईडी के अनुसार, इन संस्थाओं के जरिए करीब 54.33 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी को रूट किया गया.

बैंक खातों में लेयरिंग, संपत्ति खरीदने में इस्तेमाल का आरोप

जांच एजेंसी के अनुसार, फर्जी आईटीसी से हासिल रकम को आरोपियों और उनके रिश्तेदारों के बैंक खातों में भेजकर अलग-अलग स्तरों पर लेयर किया गया. ईडी का आरोप है कि इसके बाद इस रकम का इस्तेमाल व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ाने के साथ-साथ कई चल और अचल संपत्तियों की खरीद-फरोख्त में किया गया.

एजेंसी को छापेमारी के दौरान सीए संजय पारेख और ज्ञानचंद जायसवाल के आवासीय तथा कार्यालय परिसरों से बड़ी संख्या में दस्तावेज और डिजिटल उपकरण मिले हैं. ईडी के अनुसार, जब्त सामग्री से सिंडिकेट के काम करने के तरीके से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं.

अब तक 20 करोड़ से अधिक की संपत्ति कुर्क

ईडी के अनुसार, इस मामले में अब तक 20 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क (पीएओ) की जा चुकी हैं. इससे पहले मई और अगस्त 2025 में भी एजेंसी ने कोलकाता, जमशेदपुर और रांची में कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. उस कार्रवाई में करीब 70 लाख रुपये नकद और बैंक बैलेंस जब्त तथा फ्रीज किए गए थे.

8 मई 2025 को भी हुई थी गिरफ्तारी

इस मामले में इससे पहले 8 मई 2025 को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. ईडी के मुताबिक, इनमें से तीन आरोपी अभी भी जेल में हैं. मामले की सुनवाई रांची की विशेष अदालत में चल रही है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 10 वर्ष से नहीं बढ़ा अनुदान, गांधी जयंती पर 10 हजार वित्त रहित शिक्षकों का उपवास
Next Article अग्रवाल सभा रांची ने मनाया 50वां स्थापना दिवस, राज्यपाल ने वरिष्ठ सदस्यों को किया सम्मानित
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश
October 2, 2026
डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|
October 2, 2026
जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान
October 2, 2026
धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस
October 2, 2026

You Might Also Like

धनबादझारखंड

एक पौधा अपनी मां के नाम’: धनबाद में CRPF जवानों और अधिकारियों ने पौधरोपण कर दिया स्वच्छता का संदेश

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबादस्वास्थ्य

डिजिटल हेल्थ कॉन्क्लेव में उठा मरीजों के डेटा की सुरक्षा का मुद्दा, SNMMCH के डॉ ऋषव राणा ने रखे विचार|

By Priyanka Kumari
झारखंड

जितिया के नहाय-खाय पर कतरास में मछली की बंपर बिक्री, एक करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

धनबाद में जितिया स्नान के दौरान दामोदर नदी में बही किशोरी, मामा को बचाने के बाद तलाश में जुटी पुलिस

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?