• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज के 15 छात्रावासों के 1030 छात्र-छात्राओं को मिलेगा तैयार भोजन, एनजीओ के जिम्मे होगी व्यवस्था|

साहिबगंज के 15 छात्रावासों के 1030 छात्र-छात्राओं को मिलेगा तैयार भोजन, एनजीओ के जिम्मे होगी व्यवस्था|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/03 at 11:35 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

साहिबगंज के 15 छात्रावासों के 1030 छात्र-छात्राओं को अब NGO द्वारा तैयार भोजन मिलेगा. यह योजना उनकी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित करने में मदद करेगी.

साहिबगंज. साहिबगंज जिले के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के नियंत्रणाधीन 15 छात्रावासों में रहने वाले 1030 छात्र-छात्राओं को अब भोजन बनाने की चिंता नहीं करनी पड़ेगी. झारखंड अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पिछड़ी जाति/अल्पसंख्यक छात्रावास पोषण योजना के तहत छात्रावासों में एनजीओ के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जायेगा. इसके लिए विभाग की ओर से प्रक्रिया शुरू की गयी है.

Contents
भोजन बनाने से मिलेगी मुक्ति, पढ़ाई के लिए मिलेगा अधिक समयटेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगी व्यवस्थाछात्रावास में रहने के लिए निर्धारित नियमों का करना होगा पालनइन 15 छात्रावासों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभक्या कहते हैं जिला कल्याण पदाधिकारी

भोजन बनाने से मिलेगी मुक्ति, पढ़ाई के लिए मिलेगा अधिक समय

अभी छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों को खुद रसोई या कमरे में खाना बनाकर पढ़ाई करनी पड़ती है. योजना लागू होने के बाद एनजीओ के माध्यम से भोजन तैयार कराया जायेगा. इससे विद्यार्थियों के समय की बचत होगी और वे नियमित रूप से अपनी पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगे.

सरकार की इस योजना का उद्देश्य छात्रावासों में भोजन, साफ-सफाई और परिसर की सुरक्षा की व्यवस्था करना है, ताकि आवासित छात्र-छात्राएं इन चिंताओं से मुक्त होकर अपना ध्यान पठन-पाठन पर केंद्रित कर सकें.

टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद शुरू होगी व्यवस्था

जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ जिले के 15 छात्रावासों के 1030 बच्चों को मिलेगा. फिलहाल टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. सरकार का निर्देश मिलते ही विद्यार्थियों को योजना का लाभ मिलने लगेगा.

छात्रावास में रहने के लिए निर्धारित नियमों का करना होगा पालन

योजना के तहत छात्रावास में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए कई नियम निर्धारित किये गये हैं.

  • प्रत्येक छात्र-छात्रा को आवंटित कक्ष का ही उपयोग करना होगा. अधीक्षक की अनुमति के बिना किसी अन्य को अपने कमरे में रहने की सुविधा नहीं दे सकेंगे.
  • शैक्षणिक अवकाश के अतिरिक्त छात्रावास से बाहर जाने के लिए अधीक्षक की अनुमति जरूरी होगी.
  • छात्रावास से बाहर जाने और वापस आने की सूचना संबंधित पंजी में दर्ज करानी होगी.
  • विद्यार्थियों को अपने माता-पिता एवं स्थानीय अभिभावक का पूरा विवरण और दूरभाष नंबर अधीक्षक को देना होगा.
  • स्थानीय अभिभावक, माता-पिता एवं सगे-संबंधियों से निर्धारित अवधि में ही मुलाकात की जा सकेगी.
  • छात्रावास परिसर का उपयोग शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए ही किया जायेगा.
  • अनुशासनहीनता का आरोप सिद्ध होने पर अधीक्षक नियमानुसार निष्कासन की कार्रवाई कर सकेंगे.
  • रैगिंग, नशाखोरी या अन्य गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाये जाने पर छात्रावास से निष्कासन के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जायेगी.

इन 15 छात्रावासों के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ

जिले के विभिन्न प्रखंडों में संचालित एवं निर्माणाधीन छात्रावासों के लिए कुल 1030 सीटें निर्धारित हैं.

प्रखंडछात्रावासस्वीकृत बल
साहिबगंजएसटी कल्याण छात्रावास, साहिबगंज कॉलेज100
साहिबगंजएसटी कल्याण छात्रावास, न्यू साहिबगंज कॉलेज100
साहिबगंजएसटी कल्याण छात्रावास, खरवार50
साहिबगंजएससी कल्याण छात्रावास, हरिजन50
साहिबगंजएससी बालिका कल्याण छात्रावास, पोखरिया50
साहिबगंजएसटी बालिका कल्याण छात्रावास, पोखरिया30
साहिबगंजएसटी बालिका कल्याण छात्रावास, पोखरिया100
बरहरवाएसटी कल्याण छात्रावास, बीएसके कॉलेज50
बरहरवाएसटी बालिका कल्याण छात्रावास, बीएसके कॉलेज100
उधवाअल्पसंख्यक समुदाय कल्याण छात्रावास, उच्च विद्यालय50
साहिबगंजएसटी कल्याण छात्रावास, बड़ी कोदरजन्ना100
बरहेटएसटी कल्याण छात्रावास, एसएमसी दामिन उच्च विद्यालय25
बरहरवाएसटी कल्याण छात्रावास, प्लस टू उच्च विद्यालय25
पतनाएसटी महिला छात्रावास, निर्माणाधीन100
बरहेटएसटी छात्रावास, उच्च विद्यालय कुसमा100
कुल15 छात्रावास1030

क्या कहते हैं जिला कल्याण पदाधिकारी

जिला कल्याण पदाधिकारी संजय कुमार दास ने बताया कि सरकार की इस योजना का लाभ जिले के 15 छात्रावासों के 1030 बच्चों को मिलेगा. टेंडर की प्रक्रिया चल रही है. सरकार का निर्देश मिलते ही लाभ मिलना शुरू हो जायेगा.

फोटो नं 02 एसबीजी  4,5  हैकैप्सन - सोमवार को साहिबगंज कॉलेज का हॉस्टल हॉस्टल का रसोई | Prabhat Khabar Network

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एंबुलेंस कर्मचारी संघ की बैठक में नई जिला कार्यकारिणी गठित, रोहित रंजन बने अध्यक्ष
Next Article बोरियो में आधी रात पुलिस का पहरा, 40 वाहन फंसे… लगा 1.30 लाख जुर्माना|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी|
November 3, 2026
धान कटने के बाद खाली नहीं रहेंगे खेत, BAU ने सुझाया विविधीकृत खेती का रास्ता|
November 3, 2026
हाईकोर्ट के कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ की अनदेखी से नाराजगी, मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन|
November 3, 2026
ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में गूंजा झारखंडी ‘जोहार’, दीपोत्सव में आदिवासी झूमर पर खूब झूमे लोग|
November 3, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड में नशे के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

धान कटने के बाद खाली नहीं रहेंगे खेत, BAU ने सुझाया विविधीकृत खेती का रास्ता|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

हाईकोर्ट के कार्यक्रम में अधिवक्ता संघ की अनदेखी से नाराजगी, मुख्य न्यायाधीश को सौंपा ज्ञापन|

By Priyanka Kumari
झारखंडदेश और दुनियारांची

ऑस्ट्रेलिया के मेलबॉर्न में गूंजा झारखंडी ‘जोहार’, दीपोत्सव में आदिवासी झूमर पर खूब झूमे लोग|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?