उधवा। राधानगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपितों को पुलिस ने बुधवार को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस संबंध में राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज ने बताया कि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीआर 837/17(एस ) के गैर-जमानतीय वारंटी फुदकीपुर नया टोला के मीठू मंडल को विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में उपस्थापन के लिए भेज दिया गया। वहीं दूसरी कार्रवाई में राधानगर थाना कांड संख्या-258/26 के प्राथमिकी अभियुक्त मध्य पियारपुर निवासी साईद इस्लाम उर्फ सईद हुसैन को गिरफ्तार किया गया। कागजी प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।




