• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • पटना
  • Uncategorized
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 12:50 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

नेपाल से आई बाढ़ ने सिकटा में तबाही मचाई है, जिससे सिकटा नदी का सुरक्षा तटबंध टूट गया और त्रिवेणी नहर भी क्षतिग्रस्त हो गई। करीब 50 एकड़ धान की फसल डूब गई है और कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी भर गया है।

सिकटा (पश्चिम चंपारण)। नेपाल से आई बाढ़ का पानी सिकटा में तबाही मचाने लगा है। रविवार देर रात सिकटा और माजर नदी के उफनाने से कई गांवों के निचले हिस्सों में पानी फैल गया।

Contents
50 फीट सुरक्षा बांध टूटामाजर नदी का पानी गांवों में60 फीट तटबंध हुआ क्षतिग्रस्तबोरियों के सहारे छोड़ा गया था तटबंधछठियाघाट पर भी खतराबाढ़ उतरने के बाद होगी मरम्मत

सिकटा नदी के तेज बहाव ने सुरक्षा तटबंध को तोड़ दिया, जिससे खेतों में बाढ़ का पानी फैल गया। करीब 50 एकड़ में लगी धान की फसल डूब गई है।

वहीं, पिछले वर्ष बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुआ त्रिवेणी नहर का तटबंध भी इस बार बाढ़ का दबाव नहीं झेल सका। यहां करीब 60 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है।

50 फीट सुरक्षा बांध टूटा

सिकटा गांव के उत्तर और घोड़ासहन नहर के अट्ठाइस लाखा पुल के दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में सिकटा नदी का सुरक्षा तटबंध करीब 50 फीट तक टूट गया। बांध टूटने के बाद नदी का पानी तेजी से सरेह में फैल गया। खेतों में करीब तीन फीट तक पानी जमा होने से धान की फसल जलमग्न हो गई।

माजर नदी का पानी गांवों में

माजर नदी भी उफान पर है। इसका पानी गौचरी, पुरैनिया और बैशखवा सहित कई गांवों के निचले हिस्से में फैल गया है। खेतों में पानी भरने से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। ग्रामीण लगातार बाढ़ का पानी बढ़ने पर नजर बनाए हुए हैं।

60 फीट तटबंध हुआ क्षतिग्रस्त

बीते वर्ष की बाढ़ में क्षतिग्रस्त त्रिवेणी नहर का उत्तरी तटबंध फिर बाढ़ की चपेट में आ गया। करीब 60 फीट हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से सिकटा नदी का पानी नहर में प्रवेश कर गया है। तटबंध से पानी ओवरफ्लो होकर आसपास के क्षेत्रों में बह रहा है।

बोरियों के सहारे छोड़ा गया था तटबंध

ग्रामीणों के अनुसार, पिछले साल तटबंध टूटने के बाद इसकी आंशिक मरम्मत कराई गई थी। बालू भरी बोरियां डालकर काम छोड़ दिया गया था। इस बार बाढ़ के तेज दबाव में बोरियां बह गईं और तटबंध फिर क्षतिग्रस्त हो गया।

छठियाघाट पर भी खतरा

सिकटा गांव के छठियाघाट के पास पहले से क्षतिग्रस्त सुरक्षा बांध से भी बाढ़ का पानी ओवरफ्लो कर रहा है। वार्ड सदस्य मोतीलाल यादव ने बताया कि आपदा विभाग ने क्षतिग्रस्त तटबंधों की जांच कराई थी, लेकिन मरम्मत नहीं हुई।

बाढ़ उतरने के बाद होगी मरम्मत

अंचलाधिकारी कुमार राजीव रंजन ने बताया कि क्षतिग्रस्त स्थलों का निरीक्षण किया गया है। आपदा प्रबंधन विभाग को इसकी सूचना दी गई है। बाढ़ का पानी उतरने के बाद तटबंधों की मरम्मत कराई जाएगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
Next Article नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नौ अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच, बिना टिकट दर्शकों को आसपास नहीं जुटने देने का निर्देश
September 28, 2026
Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?
September 28, 2026
बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
September 28, 2026
SAIL निदेशक मंडल में सदस्यों का गंभीर संकट, प्रबंधन की बढ़ी मुश्किलें
September 28, 2026

You Might Also Like

बिहारपटनामौसम

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार में अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना देंगे BJP विधायक विनय बिहारी, पीड़ितों को मुआवजा न मिलने से नाराज

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?