• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

Bihar Weather 29 September: बिहार में फिर बढ़ेगी उमस और गर्मी, आपके जिले में कैसा रहेगा कल का मौसम?

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/28 at 12:49 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

कल का मौसम: बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं, जिससे अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा और तापमान में वृद्धि की संभावना है।

पटना। बिहार में मानसून की गतिविधियां धीमी पड़ गई हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहा, जबकि उत्तर, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण-पश्चिम बिहार के एकाध स्थानों पर हल्की से मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Contents
24 घंटों का हालआज (28 सितंबर) के लिए मौसम की चेतावनीकल कैसा रहेगा मौसमतापमान में बढ़ोतरी

24 घंटों का हाल

मौसम विभाग की ताजा रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान कैमूर (भभुआ) में 36.4°C दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में 3 से 4°C की वृद्धि हुई है।

वहीं, न्यूनतम तापमान वाल्मीकि नगर (पश्चिम चंपारण) में 21.0°C दर्ज किया गया। मधेपुरा जिले में 48 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं।

मधुबनी के जयनगर में सबसे ज्यादा 52.4 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा खजौली (34.4 मिमी), राघवपुर (23.4 मिमी) और लखनौर (20.4 मिमी) में भी बारिश दर्ज की गई।

आज (28 सितंबर) के लिए मौसम की चेतावनी

मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, आज 28 सितंबर को राज्य के उत्तर-पूर्व (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा) और दक्षिण-पश्चिम (बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल) हिस्सों में मेघगर्जन, वज्रपात और 30-40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खुले में न रहने और पक्के मकानों में शरण लेने की सलाह दी है।

कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार कल 29 सितंबर को राज्य के कुछ हिस्सों में केवल एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, अधिकांश जिलों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

तापमान में बढ़ोतरी

अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3°C की वृद्धि हो सकती है। इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बिहार में दो नए एयरपोर्ट का रास्ता साफ: PPP मोड पर बनेगा अजगैबीनाथ धाम और सोनपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Next Article नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
October 16, 2026
रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे

By AMRIT RAJ
मुजफ्फरपुरबिहार

मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

By AMRIT RAJ
बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?