भारतीय संस्कृति पर फिदा हुई विदेशी बहू
विदेशी बहू हॉनेट मुटिया रेक्विनेटल शादी के बाद सात समंदर पार से अपनी पहली करवा चौथ मनाने रांची पहुंची हैं. उन्होंने निर्जला उपवास रखकर अपने ससुराल के रीति-रिवाजों के अनुरूप पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की. हॉनेट मूल रूप से मनीला (फिलिपींस) की रहने वाली हैं.

बहू हॉनेट मुटिया रेक्विनेटल की फाइल फोटो
फिलिपींस में हुई थी हॉनेट की शादी
रांची के अपर बाजार के मारवाड़ी परिवार के निवासी विजय साबू से हॉनेट की शादी इस साल मई में फिलिपींस में हुई थी. हालांकि उनकी शादी क्रिश्चियन वेडिंग के तौर पर हुई थी, लेकिन हॉनेट ने पूरे दिल से भारतीय परंपरा को अपनाया है. भारतीय संस्कृति और अध्यात्म से वह बेहद प्रभावित हैं, इसलिए वह फेस्टिव सीजन में अपने पति के साथ भारत और अपने ससुराल दौड़ी चली आई हैं
ससुराल में पहला करवा चौथ करने का मिला सौभाग्य
अपने अनुभव को साझा करते हुए हॉनेट बताती हैं कि उन्हें शुरू से ही भारतीय संस्कृति काफी आकर्षित करती थी. फिलीपींस के मकाती में पति विजय से उनकी मुलाकात हुई थी. वह खुद मकाती स्कूल में शिक्षिका हैं और विजय भी वहीं कार्यरत हैं.
5 / 6

बहू हॉनेट मुटिया रेक्विनेटल अपने पति के साथ
करवा चौथ को लेकर उत्साहित हैं विदेशी बहू
हॉनेट का कहना है कि भारतीय संस्कृति उनके दिल को बहुत छूती है. ससुराल में पहला करवा चौथ करके उन्हें बेहद अच्छा लग रहा है. उनकी सासू मां गायत्री साबू ने उन्हें करवा चौथ के सभी रीति-रिवाज बहुत प्यार से समझाए और उनके साथ ही उन्हें पहला करवा चौथ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. इस दौरान दोनों सास-बहुओं ने मिलकर करवा चौथ का यह पवित्र व्रत रखा.
6 / 6

महिला के हाथों में करवा चौथ की थाली,
पति के हाथ से पानी पीकर तोड़ा व्रत
व्रत पूरा होने के बाद हॉनेट ने अपने पति के हाथ से पानी पीकर अपना उपवास खोला. इसके बाद उन्होंने कहा कि इस अनूठी परंपरा को निभाते हुए उन्हें अंदर से बेहद खुशी महसूस हो रही है. उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की है कि जैसे सभी सुहागन स्त्रियां करती हैं, वैसे ही उनके पति की आयु लंबी हो और उन्हें अखंड सौभाग्य की प्राप्ति हो. इसके साथ ही उन्होंने कामना की है कि उनका नया परिवार हमेशा सुखी, सलामत और खुशियों से भरा रहे.



