• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > Ranchi Weather : बारिश ने बदला रांची का मौसम, दिन का पारा गिरा; अब सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड|

Ranchi Weather : बारिश ने बदला रांची का मौसम, दिन का पारा गिरा; अब सुबह-शाम बढ़ेगी ठंड|

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/10/30 at 12:21 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची का मौसम चक्रवात अर्नब के असर से ठंडा हो गया है. बारिश के कारण दिन के तापमान में गिरावट आई है. जानें कब बढ़ेगी ठंडक.

Ranchi Weather : चक्रवात अर्नब के प्रभाव से रांची के मौसम का मिजाज बदल गया है. पिछले दो दिनों से हो रही बारिश और बादलों के कारण दिन के तापमान में गिरावट आयी है. लोगों को मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है. हालांकि, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के 30 अक्टूबर के पूर्वानुमान के अनुसार फिलहाल न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट की संभावना नहीं है.30 अक्टूबर को रांची का न्यूनतम तापमान करीब 19 डिग्री और अधिकतम 24 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर आसमान में बादल छाये रह सकते हैं और एक-दो दौर में बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ सकती है. IMD ने 30 अक्टूबर के लिए रांची में किसी विशेष मौसम चेतावनी का उल्लेख नहीं किया है.

Contents
बारिश से दिन का तापमान गिरा1 नवंबर तक बारिश का दौरराज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलावअभी तेज ठंड के लिए करना होगा इंतजार

बारिश से दिन का तापमान गिरा

लगातार बादल और बारिश के कारण धूप का असर कम हुआ है. इससे दिन का तापमान सामान्य दिनों की तुलना में नीचे आया है और मौसम ठंडा महसूस हो रहा है. हालांकि, न्यूनतम तापमान अभी 19 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसे में फिलहाल इसे तेज ठंड की शुरुआत कहना जल्दबाजी होगी.

IMD के पूर्वानुमान के मुताबिक 31 अक्टूबर को रांची का न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. इस दिन भी आसमान में बादल छाये रहने तथा बारिश या गरज के साथ बौछार की संभावना है.

1 नवंबर तक बारिश का दौर

मौसम विभाग के अनुसार 1 नवंबर को भी रांची में आंशिक रूप से बादल छाये रहने और बारिश या गरज के साथ बौछार पड़ने की संभावना है. यानी नवंबर की शुरुआत में भी मौसम पूरी तरह साफ रहने के आसार नहीं हैं.

राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव

चक्रवात अर्नब का मुख्य असर तटीय क्षेत्रों में रहा है, लेकिन इससे जुड़ी मौसम प्रणालियों के प्रभाव से झारखंड में बारिश और गरज-चमक की गतिविधियां देखने को मिली हैं. इसी वजह से रांची समेत राज्य के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आया है.

अभी तेज ठंड के लिए करना होगा इंतजार

रांची में बारिश के कारण मौसम जरूर ठंडा हुआ है, लेकिन अगले कुछ दिनों में न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है. ऐसे में सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल तेज ठंड पड़ने की संभावना नहीं है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article Photos: विदेशी बहू पर चढ़ा करवा चौथ का रंग, सात समंदर पार से रांची आकर सास के साथ रखा पहला व्रत|
Next Article झारखंड में 350 से अधिक बच्चों की होगी हार्ट सर्जरी, सरकार उठायेगी इलाज का पूरा खर्च|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

महुआ, साल और केंदू से बनेगी दवा, DSPMU के डॉ अशोक नाग और डॉ अंजना के आविष्कार को ब्रिटेन से मिला पेटेंट|
October 31, 2026
PM-Kisan की 24वीं किस्त में झारखंड को मिले ₹300 करोड़, आपका पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक|
October 31, 2026
झारखंड में 2 नवंबर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, जानें पूरा शेड्यूल|
October 31, 2026
प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया केंद्र;साहिबगंज कॉलेज में खुला पुस्तकालय|
October 31, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

महुआ, साल और केंदू से बनेगी दवा, DSPMU के डॉ अशोक नाग और डॉ अंजना के आविष्कार को ब्रिटेन से मिला पेटेंट|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

PM-Kisan की 24वीं किस्त में झारखंड को मिले ₹300 करोड़, आपका पैसा आया या नहीं? ऐसे करें चेक|

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड में 2 नवंबर से भाजपा की ‘लोकतंत्र बचाओ’ पदयात्रा, जानें पूरा शेड्यूल|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नया केंद्र;साहिबगंज कॉलेज में खुला पुस्तकालय|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?