• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार

चाशनी के बाजार में गोल मटोल पिड़िकिया, गोपालगंज के थावे धाम के व्यंजन को तिमुल देगा बाजार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 3:06 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Timul Dairy Products Bihar: तिमुल गोपालगंज के प्रसिद्ध थावे पिड़िकिया मिठाई को बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी कर रहा है। कम्फेड की मंजूरी के बाद अगले साल से इसकी पैकेजिंग और कीमत तय कर इसे बाजार में उतारा जाएगा।

 मुजफ्फरपुर। Gopalganj Thawe Pidikiya Sweet: गोल- मटोल पिड़िकिया। कूट-कूट कर भरा गया खोया, चाशनी में तर-बतर। मुंह में डालते ही घुलती वर्षों की परंपरा…!

Contents
कम्फेड की मंजूरी का इंतजारअगले साल मार्केट में आने की संभावनाबुलाए गए थे थावे के कारीगरकीमत का निर्धारण नहीं300 से एक हजार किलो की खपत

यह है गोपालगंज के थावे धाम की पहचान, जिसे तिमुल (तिरहुत दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड) के माध्यम से बड़े बाजार तक पहुंचाने की तैयारी है।

कम्फेड की मंजूरी का इंतजार

क्षेत्रीय मिठाई को देश के अलग-अलग हिस्सों तक पहुंचाने की दिशा में तिमुल ने इसका ट्रायल पूरा कर लिया है। प्रोसेसिंग रिपोर्ट कम्फेड (बिहार स्टेट मिल्क को-आपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड) को सौंप दी गई है।

कम्फेड से स्वीकृति मिलने के बाद इसकी पैकेजिंग और कीमत तय की जाएगी। इस प्रोजेक्ट पर पिछले दो वर्षों से काम चल रहा था। इस अंतराल में थावे जाकर उत्पादन की प्रक्रिया को भी देखा, समझा गया।

अगले साल मार्केट में आने की संभावना

तिमुल के प्रबंध निदेशक फूल कुमार झा बताते हैं कि अगले साल से पिड़िकिया को लोगों तक पहुंचाने की योजना है। इससे थावे में तैयार करने वाले स्थानीय कारीगरों को रोजगार भी मिलेगा।

उन्होंने बताया कि तिमुल अपने क्षेत्राधिकार में आने वाले जिलों की क्षेत्रीय मिठाइयों को पहचान दिलाने के लिए लगातार काम कर रहा।

इससे पहले सीतामढ़ी के रुन्नीसैदपुर की बालूशाही को भी बाजार उपलब्ध कराने की पहल की गई थी। तिमुल की ब्रांडिंग के बाद वहां दर्जनों दुकानों के माध्यम से रोजगार की नई चेन बनी है।

बुलाए गए थे थावे के कारीगर

पिड़िकिया के ट्रायल के लिए थावे से स्थानीय कारीगरों को बुलाया गया था। पहली बार 20 किलो पिड़िकिया तैयार कर इसका परीक्षण किया गया।

इसे मैदा, खोया, घी और चीनी मिलाकर तैयार किया गया। 20 किलो पिड़िकिया तैयार करने में करीब चार हजार रुपये का खर्च आया था। इसमें मजदूरी और बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस का खर्च भी शामिल है।

कीमत का निर्धारण नहीं

बाजार में उतारने के समय इसकी कीमत तय की जाएगी। इसमें परिवहन खर्च के साथ विक्रेता का मुनाफा भी शामिल रहेगा।

तिमुल के प्लांट प्रबंधक दीपक कुमार के अनुसार, ट्रायल सफल रहा है। पिड़किया का स्वाद भी लाजवाब पाया गया। अभी यहां बालूशाही, पेड़ा, गुलाबजामुन, चमचम, रसकदम, मिल्क केक, कलाकंद, सोनपापड़ी आदि की पैकिंग हो रही।

300 से एक हजार किलो की खपत

थावे में मिठाई बनाने वाले गौरीशंकर साह के पोते सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि उनके दादा वर्ष 1964 से पिड़िकिया बना रहे थे। उनके निधन के बाद भी यह कारोबार जारी है।

पहले यहां एक दुकान थी, अब दो दर्जन से अधिक हैं। यहां 240 से 380 रुपये किलो तक पिड़िकिया की बिक्री होती है।

थावे के मिठाई कारोबारी राकेश यादव ने कहा कि तिमुल ने यहां के कारीगर को बुलाकर अपने स्तर पर पिड़िकिया का ट्रायल कराया है। इससे स्थानीय कारीगरों को लाभ मिलेगा।

उन्होंने बताया कि थावे में प्रतिदिन करीब डेढ़ से दो लाख रुपये की पिड़िकिया की बिक्री होती है। प्रतिदिन करीब 500 से 1000 किलो तक इसकी खपत होती है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article भभुआ: पेड़ से टकराकर पानी से भरे गड्ढे में गिरी तेज रफ्तार बाइक, डूबने से 2 की जान गई
Next Article बिहार में ई निबंधन के लिए अब आम लोगों को मिलेगा सेवा प्रदाता का लाइसेंस, पश्चिम चंपारण में पहल
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बाढ़ के पानी में डूबने से 60 वर्षीय महिला की मौत, गांव में पसरा मातम
September 12, 2026
बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स
September 12, 2026
आजादी के दशकों बाद भी सड़क से महरूम धरनीचक की 200 घरों की बस्ती
September 12, 2026
मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार
September 12, 2026

You Might Also Like

बिहार

बिहार: किराएदार, बिजली मीटर या बंटवारा… जानें आपकी संपत्ति पर कितना और किसे देना होगा टैक्स

By AMRIT RAJ
बिहार

मधुबनी के युवक ने मारा लंबा हाथ, लखनऊ में नौकर बन उड़ाया 1.5 करोड़ का माल, रुन्नीसैदपुर से गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहार

यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं

By AMRIT RAJ
बिहार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?