बरहेट/साहिबगंज। बरहेट बाजार में हीरो मोटरसाइकिल के नए शोरूम शिवदागी हीरो का सोमवार को भव्य उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू तथा विशिष्ट अतिथि सांसद प्रतिनिधि संजीव सामु हेंब्रम, प्रखंड प्रमुख सह झामुमो प्रखंड अध्यक्ष बर्नाड मरांडी एवं प्रखंड सचिव मुजीबुर्रहमान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर शोरूम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर शोरूम प्रबंधन की ओर से अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया गया। शोरूम प्रबंधन ने बताया कि 30 सितंबर तक हीरो बाइक खरीदने वाले ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर दिया जा रहा है। ऑफर के तहत ग्राहकों को हेलमेट, एक्सेसरीज, एक गिफ्ट के साथ ₹2,000 की नकद छूट दी जाएगी।
जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू ने कहा कि बरहेट में हीरो मोटरसाइकिल का नया शोरूम खुलने से स्थानीय लोगों को सुविधा मिलेगी। अब लोगों को बाइक खरीदने के लिए दूसरे शहर या स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। उन्होंने ग्राहकों से शोरूम में उपलब्ध विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।
उद्घाटन समारोह में मो. अली अंसारी, एजाज अंसारी, गुंजन सिंघानिया, पप्पू भगत, शाहीन इकबाल, शोरूम ऑनर शोएब अहमद, मो. आजाद, शाहनवाज उर्फ सोनू, सलीम अहमद, पूनम भगत, परवेज आलम, शमीम अंसारी, अमजद अंसारी, जियाउर अंसारी, अब्दुल हमीद, आयनुद्दीन, सईद, मुन्ना समेत अन्य लोग मौजूद थे।



