12 सितंबर को होगी लोक अदालत, समझौते योग्य मामलों के त्वरित निपटारे पर जोर
साहिबगंज: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार साहिबगंज अखिल कुमार के मार्गदर्शन में आगामी 12 सितंबर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। डीएलएसए सचिव विश्वनाथ भगत ने जिले के विभिन्न बैंकों एवं वित्तीय संस्थानों के अधिकारियों के साथ बैठक कर लंबित बैंकिंग एवं वित्तीय मामलों के अधिकाधिक निपटारे पर चर्चा की।
उन्होंने संबंधित पक्षकारों को आपसी समझौते के माध्यम से मामलों के समाधान के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। लोक अदालत में बैंक ऋण, चेक अनादरण, धन वसूली, बिजली-पानी बिल, भरण-पोषण, श्रम विवाद, मोटर दुर्घटना, वैवाहिक विवाद, बीमा एवं अन्य समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। प्री-लिटिगेशन मामलों का भी समाधान संभव होगा। बैठक में अग्रणी बैंक प्रबंधक प्रदीप कुमार झा, एसबीआई प्रतिनिधि शुभम दास, बैंक ऑफ बड़ौदा के अक्षय अंशु, बैंक ऑफ इंडिया के मो. रुस्तम अंसारी, इंडियन ओवरसीज बैंक के लवनिश कुमार एवं पीएनबी के सुमन हांसदा सहित अन्य उपस्थित रहे।
अब पढ़िए अगली खबर: Jharkhand Student Protest: विधानसभा कूच के दौरान छात्रों पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन, अभिजीत दीपके ने तीन शब्दों में दिया रिएक्शन




