• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • दिल्ली
  • राजनीति
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
  • बिहार
  • राज्य
  • उत्तरप्रदेश
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > साहिबगंज > Sahibganj: गंगा ने छीन ली परिवार की आखिरी खुशी, 24 घंटे बाद मिला अभिज्ञान का शव

Sahibganj: गंगा ने छीन ली परिवार की आखिरी खुशी, 24 घंटे बाद मिला अभिज्ञान का शव

CHANDAN SINGH
Last updated: 2026/06/17 at 3:58 AM
CHANDAN SINGH
Share
SHARE

इकलौते बेटे के बिछड़ने से गम में डूबा परिवार, घाट पर हर आंख हुई नम

साहिबगंज। संत जेवियर स्कूल के पीछे गंगा घाट पर स्नान के दौरान लापता हुए 14 वर्षीय अभिज्ञान पांडे का शव घटना के करीब 24 घंटे बाद चानन घाट के समीप बरामद कर लिया गया। शव मिलने की खबर के साथ ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जिस घाट से अभिज्ञान गंगा में डूबा था, वहां से करीब दो किलोमीटर दूर उसका शव बरामद हुआ।

बुधवार को पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। इसके बाद गंगा रिवर थाना प्रभारी लव कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

दोस्त बच गए, अभिज्ञान नहीं लौट सका

मंगलवार सुबह अभिज्ञान पांडे अपने मित्र कनिष्क राजपूत और अंश कुमार के साथ घर से कबड्डी खेलने की बात कहकर निकला था। तीनों गंगा घाट पहुंचकर स्नान करने लगे। इसी दौरान अभिज्ञान गहरे पानी में चला गया। उसे बचाने के प्रयास में उसके दोनों मित्र भी डूबने लगे, लेकिन स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को बचा लिया। हालांकि अभिज्ञान गंगा की गहराई में समा गया था।

मां की चीख और पिता की खामोशी ने सभी को रुलाया

शव बरामद होने के बाद घाट पर बेहद मार्मिक दृश्य देखने को मिला। इकलौते बेटे को खो चुकी मां का रो-रोकर बुरा हाल था। वह बार-बार यही कह रही थी कि “24 घंटे पहले मेरा लाल मेरे साथ था, आज वह हम सबको छोड़कर चला गया।” वहीं पिता अरुण पांडे की आंखों में आंसू और चेहरे पर गहरा दर्द साफ दिखाई दे रहा था। जिस बेटे को बेहतर भविष्य देने के सपने संजोए थे, उसकी असमय मौत ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया।

अभिज्ञान संत जेवियर्स स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। पढ़ाई के साथ खेलकूद में भी उसकी रुचि थी। उसके निधन की खबर से दोस्तों, शिक्षकों और मोहल्ले के लोगों में भी गहरा शोक है। घाट पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखें नम थीं और हर कोई यही कह रहा था कि आखिर इतनी छोटी उम्र में यह दर्दनाक हादसा क्यों हुआ।

संसाधनों की कमी पर फिर उठे सवाल

घटना के बाद एक बार फिर गंगा घाटों की सुरक्षा व्यवस्था, स्थानीय गोताखोरों को संसाधन उपलब्ध कराने और साहिबगंज में एनडीआरएफ की स्थायी यूनिट स्थापित करने की मांग तेज हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आधुनिक बचाव संसाधन उपलब्ध होते तो शायद राहत कार्य और अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता था।

TAGGED: Abhigyan Pandey death news, Abhigyan Pandey News, Atal Bharat News TV., Breaking News Sahibganj, Ganga Ghat Accident, Ganga Me Dubne Ki Ghatna, Ganga Rescue Operation, Ganga River Accident, Jharkhand Breaking News, Jharkhand News, Local News Jharkhand, NDRF demand in Sahibganj, NDRF Demand Sahibganj, Sahibganj Ganga accident, Sahibganj Ganga News, Sahibganj Latest News, Sahibganj news, Sahibganj Student Drowned, Sahibganj Viral News, Sant Xavier School Sahibganj, student drowned in Ganga river, Today Sahibganj News
Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article फॉलोअर्स और कमाई की चाह में रील्स की दुनिया में खो रहे युवा, पढ़ाई-लिखाई और करियर पर पड़ रहा असर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

फॉलोअर्स और कमाई की चाह में रील्स की दुनिया में खो रहे युवा, पढ़ाई-लिखाई और करियर पर पड़ रहा असर
June 14, 2026
शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीआरपी को दिए आवश्यक निर्देश
June 14, 2026
SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो ने कसी कमर, बूथ कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण
June 13, 2026
SIR को लेकर झामुमो का जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित, लोकतंत्र व मताधिकार की रक्षा के लिए कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान
June 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडदेश और दुनियाशिक्षासाहिबगंज

शैक्षणिक योजनाओं की प्रगति की समीक्षा, सीआरपी को दिए आवश्यक निर्देश

By Rabiul Alam
झारखंडदिल्लीदेश और दुनियाराजनीतिसाहिबगंज

SIR अभियान को सफल बनाने के लिए झामुमो ने कसी कमर, बूथ कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

By Rabiul Alam
साहिबगंजझारखंड

Sahibganj: वनांचल एक्सप्रेस ट्रेन से 60 लाख के 174 मोबाइल बरामद, मालदा के दो तस्कर गिरफ्तार

By CHANDAN SINGH
झारखंडशिक्षासाहिबगंजस्वास्थ्य

साहिबगंज की डॉ. खुशबू प्रिया ने राष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का मान; YUVA ISAR 2026 में देश के सर्वश्रेष्ठ 4 वक्ताओं में हुआ चयन

By CHANDAN SINGH
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?