• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

Sahibganj: स्वतंत्रता दिवस से पहले सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में हुआ फुल ड्रेस रिहर्सल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 10:16 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

उपायुक्त और एसपी ने परेड का किया निरीक्षण, तैयारियों का लिया जायजा

साहिबगंज। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 को लेकर मुख्य समारोह स्थल सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में बुधवार को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। उपायुक्त श्री दीपक कुमार दूबे एवं पुलिस अधीक्षक श्री अमित कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से अंतिम पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस बल, एनसीसी कैडेट्स एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत परेड का अभ्यास किया।

उपायुक्त एवं एसपी ने परेड की विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण कर सलामी ली और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। सार्जेंट मेजर एवं सार्जेंट के नेतृत्व में परेड टुकड़ियों ने अनुशासन एवं गरिमापूर्ण ढंग से मार्च-पास्ट का पूर्वाभ्यास किया।

सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

फुल ड्रेस रिहर्सल से पहले उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सिद्धो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद ध्वजारोहण, राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का भी पूर्वाभ्यास किया गया। स्कूली छात्राओं ने ध्वजारोहण से पूर्व राष्ट्रीय गीत तथा ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान की प्रस्तुति का अभ्यास किया।

सुरक्षा से लेकर मंच तक तैयारियों की समीक्षा

उपायुक्त ने समारोह को लेकर संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर और निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने अतिथियों एवं आम लोगों के बैठने की व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, मंच, पंडाल समेत अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। वहीं पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा कर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मुख्य समारोह स्थल पर पंडाल सहित अन्य तैयारियां अंतिम चरण में हैं। स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण एवं परेड के बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

ध्वजारोहण का समय: सिद्धो-कान्हू स्टेडियम में सुबह 9:15 बजे, समाहरणालय में 10:35 बजे, विकास भवन में 10:55 बजे, पुलिस अधीक्षक कार्यालय में 11:15 बजे, पुलिस लाइन कार्यालय में 11:25 बजे तथा अनुमंडल कार्यालय में 11:45 बजे ध्वजारोहण होगा। सभी सरकारी कार्यालयों एवं विद्यालयों में मुख्य समारोह से पूर्व ध्वजारोहण किया जाएगा।

रिहर्सल के दौरान जिले के वरीय पदाधिकारी, पुलिस अधिकारी, जवान, एनसीसी कैडेट्स, विद्यालयों के छात्र-छात्राएं एवं संबंधित कर्मी मौजूद रहे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article बाराहाट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवरियों से भरी टोटो को मारी टक्कर, ऑटो से भिड़ी गाड़ी; 13 लोग घायल
Next Article क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों ने की नारेबाजी, प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम का किया विरोध
August 13, 2026
हजारीबाग में 10 साल से जमे शिक्षकों का होगा तबादला, DC ने 25 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट
August 13, 2026
क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई
August 13, 2026
बाराहाट में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने कांवरियों से भरी टोटो को मारी टक्कर, ऑटो से भिड़ी गाड़ी; 13 लोग घायल
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंड

अनुग्रह मेमोरियल कॉलेज के शिक्षक-कर्मियों ने की नारेबाजी, प्रस्तावित बिहार विश्वविद्यालय अधिनियम का किया विरोध

By AMRIT RAJ
झारखंड

हजारीबाग में 10 साल से जमे शिक्षकों का होगा तबादला, DC ने 25 अगस्त तक मांगी रिपोर्ट

By AMRIT RAJ
झारखंड

क्या झारखंड में छात्रों का आंदोलन पड़ने लगा धीमा? संख्या कम होने से फुटपाथ दुकानदारों की घटने लगी कमाई

By AMRIT RAJ
झारखंड

झारखंड के 3 कलाकारों सुशांत कुमार महापात्र, बुटन देवी और सोमवारी देवी को संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार मिला

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?