विद्यालयों में भोजन योजना की बीडीओ ने की समीक्षा, राशि की कमी होने पर वैकल्पिक व्यवस्था का निर्देश
बरहेट/साहिबगंज। संवाददाता। प्रखंड कार्यालय बरहेट के बीडीओ कक्ष में मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ सह सीओ अंशु कुमार पांडेय ने की। इस दौरान बीईईओ तरुण कुमार घाटी सहित शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
बैठक में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की स्थिति की समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी परिस्थिति में विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन का संचालन बाधित नहीं होना चाहिए।
राशि की कमी वाले विद्यालयों पर विशेष ध्यान:
बीडीओ ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में मध्याह्न भोजन संचालन के लिए राशि की कमी है, वहां उपलब्ध अंडा मद की राशि से आवश्यक खर्च कर भोजन योजना को जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
जल्द मिलेगी अंडा मद की राशि:
बैठक में बीडीओ ने बताया कि जिला स्तर से अंडा मद की राशि जल्द ही उपलब्ध करा दी जाएगी। इसके बाद विद्यालयों में भोजन योजना के संचालन में आ रही आर्थिक परेशानी दूर होने की उम्मीद है। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े अन्य विषयों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों और कर्मियों को विद्यालयों के संचालन एवं विद्यार्थियों से जुड़ी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए
अब पढ़िए अगली खबर: Sahibganj: 1.20 करोड़ की लागत से सात विकास योजनाओं का शिलान्यास




