साहिबगंज। भारतीय जनता पार्टी साहिबगंज जिला की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष गौतम कुमार यादव की अध्यक्षता में रॉबर्टसन क्लब, साहिबगंज में संपन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी कार्यक्रमों, तिरंगा यात्रा तथा मंडल स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों का हुआ सम्मान
बैठक के दौरान पूर्व विधायक अनंत ओझा ने नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों गणेश प्रसाद, कृपानाथ मंडल एवं मंडल मुर्मू को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया। जिला प्रभारी अमृत पांडेय ने सभी मंडल अध्यक्षों को ‘मन की बात’ की 100वीं कड़ी से संबंधित फाइल प्रदान की। राजमहल नगर अध्यक्ष को भी अंगवस्त्र एवं पुस्तक देकर सम्मानित किया गया।
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की कलश यात्रा को रांची से साहिबगंज लाने वाले श्यामल दास, बप्पी निर्मल एवं संजीव को भी सम्मानित किया गया। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

13 अगस्त को जिला और 14 अगस्त को मंडल स्तर पर तिरंगा यात्रा
बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 अगस्त को जिला स्तर पर भव्य तिरंगा यात्रा तथा 14 अगस्त को सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। जिला नेतृत्व ने सभी मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पूर्व विधायक अनंत ओझा, जिला प्रभारी अमृत पांडेय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश प्रसाद, कृपानाथ, धर्मेंद्र, जिला महामंत्री शंखु एवं धनंजय कुमार मंडल, जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र एवं रमिता, मंत्री सागर, चांदनी देवी, उषा भारती, बप्पी निर्मल, संजीव सहित विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित और संगठन की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेतृत्व ने कहा कि तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। मंडल स्तर पर अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और राष्ट्रसेवा की भावना के साथ हुआ।




