• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > उफान पर रांची के जलप्रपात, हुंडरू फॉल में दो पर्यटकों की जान बाल-बाल बची; प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

उफान पर रांची के जलप्रपात, हुंडरू फॉल में दो पर्यटकों की जान बाल-बाल बची; प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/24 at 9:06 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

रांची में वाटरफॉल का जलस्तर उफान पर है. प्रशासन ने सुरक्षा चेतावनी जारी की है.

रांची: लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच रांची के प्रमुख जलप्रपात उफान पर हैं. जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल समेत अन्य जलप्रपातों में पानी का बहाव तेज हो गया है. ऐसे में जिला प्रशासन ने पर्यटकों और स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है. प्रशासन ने लोगों से जलप्रपातों के बेहद करीब नहीं जाने और सुरक्षा निर्देशों का सख्ती से पालन करने की अपील की है.

हुंडरू फॉल में दो पर्यटक डूबने से बचे

इसी बीच बुधवार को हुंडरू फॉल में बड़ा हादसा टल गया. बिहार के आरा से घूमने पहुंचे दो पर्यटक मगतूमारा दह में नहाने के दौरान अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे.

पर्यटक मित्र योगेश अहीर के मुताबिक, दोनों को पानी में संघर्ष करते देखकर वहां ड्यूटी पर तैनात पर्यटक मित्र ने तत्काल पानी में पहुंचकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. समय पर मदद मिलने से दोनों पर्यटकों की जान बच गई। घटना के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा.

तेज बहाव और फिसलन बनी जानलेवा

बारिश के कारण जलप्रपातों में जलधारा की गति काफी तेज है. चट्टानों पर फिसलन और अचानक जलस्तर बढ़ने की आशंका के कारण इन स्थानों पर खतरा बढ़ गया है. प्रशासन ने चेतावनी दी है कि जलप्रपातों का खूबसूरत नजारा आकर्षक जरूर है, लेकिन इस समय यहां थोड़ी सी लापरवाही गंभीर हादसे का कारण बन सकती है.

प्रशासन की पर्यटकों से अपील

जिला प्रशासन ने पर्यटकों से जलप्रपातों के आसपास जोखिम वाले स्थानों पर नहीं जाने की अपील की है. साथ ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने, मौसम और जलप्रपातों की स्थिति से जुड़ी प्रशासनिक सूचनाओं पर नजर रखने तथा पर्यटक मित्रों के निर्देशों को मानने को कहा गया है.

लगातार हो रही बारिश के दौरान डैम में बोटिंग नहीं करने और नशे की हालत में जलप्रपात क्षेत्र में नहीं जाने की भी अपील की गई है. प्रशासन ने लोगों से कहा है कि प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से लें और अपनी तथा अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन पर रेल पटरी पर दौड़ी बस जैसी गाड़ी, देखकर हैरान रह गए यात्री; जानिए क्या है इसका काम
Next Article SPECIAL: हथियारों से लैस रहने वाले नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों को मिली कामयाबी, ‘आतंक’ का साम्राज्य ध्वस्त, 93 एके-47 समेत 682 आर्म्स बरामद
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुजफ्फरपुर में बाबा गरीबनाथ धाम कारिडोर की तर्ज पर गणिनाथ मंदिर का होगा विकास
September 24, 2026
सड़क हादसे के बाद ट्रक में फंसे तीन लोग, पुलिस ने क्रेन की मदद से किया रेस्क्यू
September 24, 2026
केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, 43 लाख रुपये कैश और करोड़ों का सोना लेकर फरार हुए अपराधी
September 24, 2026
खनिज सेस के अधिकार पर केंद्र से टकराव, 5-6 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र संभव, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव
September 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

सड़क हादसे के बाद ट्रक में फंसे तीन लोग, पुलिस ने क्रेन की मदद से किया रेस्क्यू

By Priyanka Kumari
झारखंड

केनरा बैंक में दिनदहाड़े लूट, 43 लाख रुपये कैश और करोड़ों का सोना लेकर फरार हुए अपराधी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

खनिज सेस के अधिकार पर केंद्र से टकराव, 5-6 अक्टूबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र संभव, कैबिनेट में कल आ सकता है प्रस्ताव

By Priyanka Kumari
रांची

सरकारी अफसर बनकर जमाता था रौब, पुलिस ने खोली फर्जी अंडर सेक्रेटरी की पोल

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?