रांची में सड़क हादसे के बाद एक ट्रक में तीन लोग फंस गए, जिसके बाद क्रेन की मदद से उनका रेस्क्यू किया गया.
रांची: सदर थाना क्षेत्र के शांति नगर के पास बुधवार देर रात एक तेज रफ्तार मिनी ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित बंद दुकान में जा घुसा. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक का अगला हिस्सा दुकान के अंदर बुरी तरह फंस गया. हादसे में ट्रक चालक समेत तीन लोग वाहन के अंदर फंस गए. पुलिस ने क्रेन की मदद से तीनों को बाहर निकाला, हादसे में चालक को गंभीर चोट आई है.पुलिसकर्मियों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक दुकान के अंदर फंसा होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगाई. क्रेन की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर खींचा गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू अभियान के दौरान सदर पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.
पुलिस ने किया रेस्क्यू
हादसे के बाद टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. स्थानीय लोगों ने ट्रक में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण उन्हें निकालना संभव नहीं हो सका. सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया.पुलिसकर्मियों ने भी काफी प्रयास किया, लेकिन ट्रक दुकान के अंदर फंसा होने के कारण घायलों को बाहर निकालने में सफलता नहीं मिली. इसके बाद पुलिस ने क्रेन मंगाई. क्रेन की मदद से ट्रक को दुकान से बाहर खींचा गया, जिसके बाद पुलिस ने तीनों घायलों को सुरक्षित बाहर निकाला. रेस्क्यू अभियान के दौरान सदर पुलिस की टीम लगातार मौके पर मौजूद रही. सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है रात एक बजे की घटना
सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने बताया कि घटना बुधवार रात करीब एक बजे की है. अनियंत्रित मिनी ट्रक बंद दुकान में जा घुसा था, जिसमें चालक समेत तीन लोग फंस गए थे. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन की मदद से सभी को ट्रक से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा.



