साहिबगंज। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अखिल कुमार के झारखंड उच्च न्यायालय, रांची में न्यायमूर्ति के पद पर पदोन्नति होने के उपलक्ष्य में जिला अधिवक्ता संघ, साहिबगंज की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में अधिवक्ताओं ने उन्हें फूल-माला एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया। वहीं अधिवक्ताओं की ओर से उन्हें शॉल एवं धार्मिक पुस्तक भेंट की गई।
समारोह को संबोधित करते हुए जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ललित स्वदेशी, सचिव विजय करन, पूर्व अध्यक्ष प्रेमनाथ तिवारी, उपाध्यक्ष गौतम प्रसाद सिंह दारा, वरीय अधिवक्ता देवनारायण यादव, बीएन ओझा, सूर्यनारायण यादव, संजय जायसवाल, शिवशंकर प्रसाद एवं लालबाबू यादव ने न्यायिक सेवा में अखिल कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर न्यायिक पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं ने न्यायमूर्ति पद पर पदोन्नति के लिए अखिल कुमार को बधाई दी। समारोह के बाद भोज का आयोजन किया गया, जिसमें साहिबगंज के सभी न्यायिक पदाधिकारी एवं जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने हिस्सा लिया।
भोज में मुनीलाल मंडल, अरविंद राय, अमरेंद्र मोहंती, विवेक कुमार, अजय वर्मा, मंजर राजा, तारीफ जफर, संजू सिंह, पन्नालाल, सुनील कुमार, उमाशंकर प्रसाद, कुमार अभ्युदय झा, ज्योति प्रकाश ओझा, अशोक यादव, चंदन चौधरी, देवेंद्र चौधरी, विवेक कुमार, जितेंद्र मालाकार, अरुण सिंह, सुजीत मंडल, संजय देव, भानु प्रताप शील, दिलीप झा एवं मानव पासवान समेत बड़ी संख्या में न्यायिक पदाधिकारी एवं अधिवक्ता मौजूद रहे।



