ईपीएफओ की ‘पेंशन प्रयास’ पहल से रांची में सेवानिवृत्त ईनेम होरो को तुरंत पेंशन भुगतान आदेश मिला. यह नई पहल पेंशनर्स के इंतजार को खत्म करती है.
रांची. कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) की पेंशन प्रयास पहल के तहत सितंबर में सेवानिवृत्त हुए सदस्य ईनेम होरो को 24 सितंबर को क्षेत्रीय कार्यालय, रांची में पेंशन भुगतान आदेश (पीपीओ) सौंपा गया. क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-1 शारिक तनवीर ने उन्हें पीपीओ प्रदान करने के साथ पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया.
इस अवसर पर क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त-2 संदीप सीजर टोप्पो और सहायक भविष्य निधि आयुक्त विमल कुमार सिंह भी मौजूद रहे.
सेवानिवृत्ति के समय ही पेंशन आदेश देने की पहल
ईपीएफओ की पेंशन प्रयास पहल का उद्देश्य कर्मचारी पेंशन योजना (ईपीएस) के पात्र सदस्यों को सेवानिवृत्ति के समय ही पेंशन भुगतान आदेश उपलब्ध कराना है. इससे सेवानिवृत्त कर्मचारियों को पेंशन शुरू होने के लिए अनावश्यक इंतजार नहीं करना पड़ता है.
इसके लिए ईपीएफओ, संबंधित नियोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच समन्वय किया जाता है. संभावित रूप से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की सूची ईपीएफओ की ओर से नियोक्ताओं को करीब एक से दो माह पहले भेजी जाती है.
इसके बाद संबंधित कर्मचारी की पात्रता की जांच, पेंशन दावा आवेदन भरने में मार्गदर्शन और आवेदन के शीघ्र निपटारे की प्रक्रिया पूरी की जाती है. इसी व्यवस्था के तहत ईनेम होरो को सेवानिवृत्ति के बाद पेंशन भुगतान आदेश उपलब्ध कराया गया.
रिटायर होते ही मिला पेंशन भुगतान आदेश, रांची में ईपीएफओ की पहल से आसान हुई प्रक्रिया
Leave a comment



