• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।

पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/12 at 12:42 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

पिता के आदर्शों पर चलकर सेवा की मिसाल पेश कर रहे शिक्षक प्रभाकर देव, साहिबगंज के ‘आभा सेवा सदन’ में गरीबों को मुफ्त होम्योपैथिक इलाज और दवाइयां उपलब्ध करा रहे हैं।

साहिबगंज: समाज के लिए कुछ करने की इच्छा और लगन हो तो समय व मुहूर्त नहीं देखा जाता. इस बात को साहिबगंज के प्रभाकर देव ने चरितार्थ कर दिखाया है. वर्षों पहले अपने पिता शंकर प्रसाद ठाकुर द्वारा कही गई बातों को याद करते हुए प्रभाकर देव ने गरीब और असहाय लोगों की सेवा का एक बेहद नेक कार्य शुरू किया है.

Contents
अपने स्कूल में खोला ‘आभा सेवा सदन’अनुभवी डॉक्टर भी निशुल्क दे रहे हैं अपनी सेवा“पिता कहते थे- कम खाना, पर समाज की सेवा जरूर करना”

अपने स्कूल में खोला ‘आभा सेवा सदन’

पेशे से शिक्षक प्रभाकर देव बड़ा लोहंडा में खुद का प्राइवेट स्कूल ‘न्यू डॉन पब्लिक स्कूल’ संचालित करते हैं. उन्होंने हाल ही में अपने स्कूल परिसर में ही गरीब और असहाय लोगों के लिए ‘आभा सेवा सदन’ के नाम से निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सालय की शुरुआत की है. वे अपने निजी पैसे से इस चिकित्सालय का संचालन कर रहे हैं, जहां मरीजों को मुफ्त चिकित्सा सेवा और दवा दी जाती है.

अनुभवी डॉक्टर भी निशुल्क दे रहे हैं अपनी सेवा

प्रभाकर देव के इस नेक कार्य से प्रभावित होकर कई अनुभवी होम्योपैथिक चिकित्सक भी आगे आए हैं और निशुल्क अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं. यहां प्रत्येक शनिवार को गरीब और असहाय लोगों का मुफ्त इलाज किया जाता है. अब तक इस केंद्र के माध्यम से सैकड़ों गरीब मरीजों का निशुल्क इलाज कराया जा चुका है.

“पिता कहते थे- कम खाना, पर समाज की सेवा जरूर करना”

इस पहल के पीछे की प्रेरणा साझा करते हुए प्रभाकर देव ने बताया कि उनके पिता हमेशा कहा करते थे कि “बेटा कम खाना, पर समाज की सेवा जरूर करना, यही लोग याद रखेंगे.” पिता की इन्हीं बातों को याद करते हुए उन्होंने यह कदम उठाया.

उन्होंने बताया कि समाज में लोगों को असमय बीमार पड़ते देख उन्हें चिंता हुई. इसके बाद उन्होंने कई डॉक्टरों से सलाह ली और जब डॉक्टर मुफ्त सेवा देने के लिए सहमत हो गए, तो उन्होंने इसकी शुरुआत कर दी. उन्होंने कहा कि इस चिकित्सालय का सारा खर्च वे खुद उठाते हैं और इसमें कई डॉक्टरों की अहम भूमिका रही है. प्रभाकर देव ने संकल्प लिया है कि वे जब तक जीवित रहेंगे, समाज की सेवा करते रहेंगे और अपने बच्चों को भी यही प्रेरणा देंगे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article छठ घाट बनाने के दौरान झील में डूबने से युवक की मौत|
Next Article छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|
November 12, 2026
निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
November 12, 2026
छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
November 12, 2026
छठ घाट बनाने के दौरान झील में डूबने से युवक की मौत|
November 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

छठ घाट बनाने के दौरान झील में डूबने से युवक की मौत|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?