• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • रांची
  • Uncategorized
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > पनियहवा-तमकुही रेल प्रोजेक्ट: बिहार में पैमाइश तेज, यूपी में जमीन अधिग्रहण के पेंच से धीमी पड़ी रफ्तार

पनियहवा-तमकुही रेल प्रोजेक्ट: बिहार में पैमाइश तेज, यूपी में जमीन अधिग्रहण के पेंच से धीमी पड़ी रफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/14 at 3:04 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पनियहवा-तमकुही बड़ी रेल लाइन परियोजना का निर्माण कार्य धीमा है, हालांकि बिहार के मधुबनी में भूमि की पैमाइश शुरू हो गई है।

 पिपरासी। पनियहवा-तमकुही बड़ी रेल लाइन परियोजना के निर्माण कार्य की रफ्तार फिलहाल धीमी नजर आ रही है। हालांकि बिहार क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। मधुबनी पंचायत में अमीन और संबंधित कर्मियों ने भूमि की पैमाइश शुरू कर दी है।

Contents
67.96 किलोमीटर रेल पटरी बिछाने का प्रावधानइस परियोजना से गंडक पार के लोगों को मिलेगी सुविधा

भूमि स्वामी धनंजय सिंह, नीरज सिंह और मुखिया राकेश चौधरी ने बताया कि मधुबनी गांव के बगल में भूमि की पैमाइश की जा रही है। प्रस्तावित रेल लाइन मधुबनी गांव के दक्षिणी दिशा से होकर गुजरेगी।

67.96 किलोमीटर रेल पटरी बिछाने का प्रावधान

छितौनी रेल निर्माण संघर्ष समिति के अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि परियोजना के तहत कुल 67.96 किलोमीटर रेल पटरी बिछाने का प्रावधान है। इसमें करीब आधा दर्जन स्टेशन बनाए जाने हैं। पुल-पुलिया निर्माण के लिए मिट्टी की जांच का काम पूरा हो चुका है।

परियोजना के प्रथम चरण में यूपी के छितौनी से बिहार के मधुबनी तक 28.35 किलोमीटर और दूसरे चरण में मधुबनी से तमकुही तक 35.84 किलोमीटर रेल लाइन बिछाने का प्रावधान है।

परियोजना पर करीब 895 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विद्युतीकरण सहित अन्य कार्यों के लिए भी निविदा जारी की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि रेल पटरी बिछाने के लिए गाटर की आपूर्ति जटहा बाजार और कटाई भरपुर गांव के पास की जा रही है। सेमरा लबेदहा, मंझरिया, पिपरासी, सौरहा, मुड़ाडीह, भगड़वा और मधुबनी तक भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भू-अर्जन विभाग की ओर से पूरी की जा चुकी है। करीब 80 फीसदी भूमि का मुआवजा भी किसानों को दिया जा चुका है।

जिलाधिकारी तरनजोत सिंह की ओर से इसको लेकर शिविर भी आयोजित किया गया था। जिन किसानों ने किसी कारण से भूमि से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनका मुआवजा भुगतान लंबित है।

इस परियोजना से गंडक पार के लोगों को मिलेगी सुविधा

अध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि यूपी क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण का पेच फंसा हुआ है। इसी वजह से परियोजना के निर्माण की गति प्रभावित हो रही है। इस रेल परियोजना के पूरा होने से गंडक पार के पिपरासी, मधुबनी, भितहा और ठकराहा प्रखंड के लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

फिलहाल यहां के लोगों को दूसरे प्रदेशों की यात्रा के लिए पडरौना, पनियहवा, बगहा और तमकुही रेलवे स्टेशन जाना पड़ता है।

वहीं, सेमरा लबेदहा पंचायत में वर्ष 2017 में गंडक नदी की बाढ़ के दौरान रेलवे का बांध टूट गया था। ग्रामीणों के अनुसार अब तक इसकी मरम्मत नहीं हो सकी है। इससे बाढ़ के समय बिहार के साथ यूपी के गांवों में भी पानी प्रवेश कर जाता है और परेशानी बढ़ जाती है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article गणपति बप्पा मोरया से गूंजा पटना, पंडालों में उमड़ी आस्था की भीड़; 55 लाख के आभूषणों से सजा मुकुट बना आकर्षण
Next Article बिहार और झारखंड दोनों की शान बने मुजफ्फरपुर के आशुतोष, थल सैनिक कैंप 2026 में जीता गोल्ड
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात
September 14, 2026
भोजपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
September 14, 2026
धमकी के बाद तेजप्रताप ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग, अमित शाह से लेकर बिहार के DGP तक लिखी चिट्ठी
September 14, 2026
बिहार MLC चुनाव में ‘तीसरे मोर्चे’ की दस्तक: RJD-JDU ने कसी कमर, 20 सितंबर को जन सुराज खोलेगा अपने पत्ते
September 14, 2026

You Might Also Like

पटनाबिहार

पटना पुलिस में ट्रांसफर: 5 ओपी प्रभारियों को मिला प्रमोशन, 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात

By AMRIT RAJ
बिहार

भोजपुर में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

धमकी के बाद तेजप्रताप ने बढ़ाई सुरक्षा की मांग, अमित शाह से लेकर बिहार के DGP तक लिखी चिट्ठी

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार MLC चुनाव में ‘तीसरे मोर्चे’ की दस्तक: RJD-JDU ने कसी कमर, 20 सितंबर को जन सुराज खोलेगा अपने पत्ते

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?