• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > संविधान दिवस पर राजमहल पुलिस अनुमंडल में शपथ कार्यक्रम, सभी थानों के जवानों ने संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया प्रण

संविधान दिवस पर राजमहल पुलिस अनुमंडल में शपथ कार्यक्रम, सभी थानों के जवानों ने संविधान के आदर्शों पर चलने का लिया प्रण

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/26 at 11:55 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

संविधान दिवस पर राजमहल, राधानगर और तालझारी थानों में पुलिसकर्मियों ने शपथ ग्रहण की. अधिकारियों और जवानों ने संविधान के सम्मान के साथ राष्ट्रीय एकता व अखंडता की रक्षा करने का संकल्प लिया।

तालझारी. संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजमहल पुलिस अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न थानों में कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने संविधान के प्रति निष्ठा और देश की एकता-अखंडता बनाए रखने की शपथ ली. राजमहल, राधानगर और तालझारी थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रमों में पुलिसकर्मियों को संवैधानिक मूल्यों के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया.

Contents
राजमहल थाना में थाना प्रभारी ने दिलायी शपथराधानगर थाना में कर्तव्यनिष्ठा की शपथतालझारी में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

राजमहल थाना में थाना प्रभारी ने दिलायी शपथ

राजमहल थाना परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता थाना प्रभारी हसनैन अंसारी ने की. उन्होंने उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना के प्रति निष्ठा रखने तथा संविधान में निहित मूल्यों और आदर्शों का पालन करने की शपथ दिलाई.

थाना प्रभारी ने संविधान दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की मजबूत नींव है. यह प्रत्येक नागरिक को समानता, स्वतंत्रता और न्याय का अधिकार प्रदान करता है. पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी है कि संविधान के दायरे में रहकर निष्पक्षता और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करे तथा आम जनता के अधिकारों की रक्षा करे.

उन्होंने पुलिसकर्मियों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों के साथ सम्मानजनक व्यवहार करने और संवैधानिक मूल्यों को अपने कार्यों में अपनाने की अपील की. मौके पर एसआई पवन कुमार, महादेव उरांव, अनिल कुमार, पूजा कुमारी, एएसआई नंद कुमार यादव, सिकंदर तिर्की, सनातन हेब्रम सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान उपस्थित थे.

राधानगर थाना में कर्तव्यनिष्ठा की शपथ

उधवा प्रतिनिधि के अनुसार, राधानगर थाना परिसर में भी संविधान दिवस मनाया गया. इस दौरान थाना प्रभारी रोहित कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठ, सत्यनिष्ठ, निष्पक्ष और संवेदनशील होकर अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई.

उन्होंने कहा कि संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों की गहरी समझ पुलिसकर्मियों को अधिक उत्तरदायी, संयमित और जनता के प्रति समर्पित बनाती है. इससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास मजबूत होता है. मौके पर एसआई अखिलेश सिंह, एएसआई शशिकांत यादव, सुनील मेहता, हाकिम मुर्मू, सरफुद्दीन खान, प्रभा दुबे, चौकीदार चुरामन हजारी और मनीष कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

तालझारी में प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

तालझारी प्रतिनिधि के अनुसार, थाना परिसर में थाना प्रभारी नितेश कुमार पाण्डेय ने संविधान की प्रस्तावना पढ़ी. इसके बाद सभी पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों ने एक स्वर में प्रस्तावना दोहरायी और संविधान के पालन की शपथ ली.

इस दौरान थाना प्रभारी ने कहा कि डॉ भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान के तहत ही पुलिसकर्मी भी अपनी सेवा देते हैं. इसलिए सभी को संविधान का पालन करना चाहिए और आम लोगों को भी संवैधानिक नियमों से अवगत कराना चाहिए. उन्होंने पुलिस और आम जनता के बीच संवैधानिक मूल्यों के आधार पर मधुर संबंध बनाने की अपील की, ताकि लोगों की पुलिस प्रशासन के प्रति आस्था मजबूत हो. मौके पर एसआई संजीत मिश्रा सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article राजमहल प्रखंड-अंचल कार्यालय में संविधान दिवस पर शपथ ग्रहण, अधिकारियों और कर्मचारियों ने संविधान के मूल्यों को अपनाने का लिया प्रण
Next Article मालदा रेल मंडल में संविधान दिवस समारोह, डीआरएम ने अधिकारियों और कर्मचारियों को दिलाई संवैधानिक मूल्यों के पालन की शपथ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत
November 26, 2026
झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा
November 26, 2026
MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव
November 26, 2026
खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट
November 26, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

Gold-Silver Price Today: रांची में सोना-चांदी के भाव में बदलाव, जानें 22 और 24 कैरेट गोल्ड की कीमत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

झारखंड विधानसभा: CM ने दिया सवालों का जवाब, MMDR से लेकर SIR तक के मामले में केंद्र को घेरा

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

MMDR-SIR: विधानसभा में केंद्र पर बरसे CM Hemant Soren, विपक्ष के वॉकआउट के बीच ध्वनि मत से पास हुआ प्रस्ताव

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

खनन पदाधिकारी ने पतना के 60 टीबी मरीजों को लिया गोद, बांटी पोषण किट

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?