• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • रांची
  • स्वास्थ्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > साहिबगंज में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

साहिबगंज में साइबर अपराध पर शिकंजा कसने की नई पहल

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/30 at 2:02 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

एसपी अमित कुमार सिंह ने किया साइबर सेल का शुभारंभ, तकनीकी टीम करेगी ठगी के मामलों की जांच

साहिबगंज: जिले में बढ़ते साइबर अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और पीड़ितों को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के उद्देश्य से साहिबगंज पुलिस ने महत्वपूर्ण पहल करते हुए रविवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में साइबर सेल की शुरुआत की। देर शाम एसपी अमित कुमार सिंह ने साइबर सेल कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान जिले के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मुख्यालय डीएसपी एवं थाना प्रभारी मौजूद रहे।

ऑनलाइन ठगी से लेकर सोशल मीडिया अपराध तक होगी निगरानी :

साइबर सेल के लिए एसपी कार्यालय के ग्राउंड फ्लोर में कमरा चिन्हित किया गया है। सेल के नोडल पदाधिकारी मुख्यालय डीएसपी रमाकांत साव होंगे। टीम में दो एएसआई, एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक साइबर एक्सपर्ट को शामिल किया गया है। सेल के माध्यम से बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी के जरिए धोखाधड़ी, सोशल मीडिया अकाउंट हैकिंग तथा आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़े मामलों पर तकनीकी निगरानी और कार्रवाई की जाएगी।

थानों को भी मिलेगा तकनीकी सहयोग:

साइबर सेल जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज साइबर अपराध के मामलों की जांच में भी तकनीकी सहयोग करेगा। एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि सेल में आईटी एवं तकनीकी रूप से दक्ष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है, जिससे साइबर अपराध से जुड़े मामलों में कार्रवाई को गति मिलेगी। अब साइबर अपराध के पीड़ितों को तकनीकी सहायता के लिए दूसरे जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा।

उद्घाटन के मौके पर एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी, एसडीपीओ सुशील सिंह, मुख्यालय डीएसपी रमाकांत साव, बरहरवा एसडीपीओ नितिन खंडेलवाल सहित जिले के सभी थाना प्रभारी उपस्थित रहे। पुलिस की इस पहल से साइबर अपराध की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और पीड़ितों को बेहतर सहायता मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ कार्यक्रम में छात्रों ने दिखाया दमखम
Next Article भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा लेकर साहिबगंज पहुंचे देवेंद्र महतो, तीर-धनुष के साथ बोले—भर्ती घोटाले पर होगी निर्णायक लड़ाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहिबगंज में बाढ़ का कहर गहराया, 24 घंटे में दूसरी मौत
September 7, 2026
प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सहायक अध्यापकों ने स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि
September 7, 2026
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला
September 7, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में बाढ़ का कहर गहराया, 24 घंटे में दूसरी मौत

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सहायक अध्यापकों ने स्वर्गीय सुदीप्य कुमार सोनू को दी श्रद्धांजलि

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा साहिबगंज की एक दिवसीय कार्यशाला

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?