• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > सांसद विजय हांसदा ने राजमहल के छठ घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

सांसद विजय हांसदा ने राजमहल के छठ घाटों का किया निरीक्षण, स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर बनाने के दिए निर्देश।

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/11/12 at 11:56 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

छठ महापर्व को लेकर सांसद विजय हांसदा ने राजमहल के घाटों का लिया जायजा, अधिकारियों को सफाई, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधाएं सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

राजमहल. लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर राजमहल नगर क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर तैयारियां शुरू हो गयी हैं. इसी क्रम में राजमहल सांसद विजय हांसदा ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का दौरा कर निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने घाटों की स्थिति, साफ-सफाई, बैरिकेडिंग, छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया.

Contents
साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोरआपसी समन्वय से पूरी करें तैयारियांये लोग रहे मौजूद

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान सांसद ने घाटों पर छठ महापर्व के दौरान उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारियों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है. इस दौरान बड़ी संख्या में छठ व्रती और श्रद्धालु गंगा घाटों पर पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. ऐसे में घाटों पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराना जरूरी है, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो.

उन्होंने घाटों पर नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने, पहुंच पथ को व्यवस्थित रखने तथा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी इंतजाम करने पर जोर दिया. साथ ही घाटों पर रोशनी, पेयजल और सुरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं को भी दुरुस्त रखने की आवश्यकता बतायी.

आपसी समन्वय से पूरी करें तैयारियां

सांसद ने कहा कि छठ के दौरान सुबह और शाम दोनों समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु घाटों पर पहुंचते हैं. इसलिए उनकी सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखकर सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जानी चाहिए. उन्होंने घाटों की व्यवस्था को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित पदाधिकारियों से भी जानकारी ली.

सांसद ने छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और व्यवस्थित माहौल में संपन्न कराने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी तरह की असुविधा नहीं हो, इसके लिए सभी संबंधित लोगों को अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए.

ये लोग रहे मौजूद

निरीक्षण के दौरान सांसद प्रतिनिधि सामू हेंब्रम, कार्यपालक पदाधिकारी दानिश हुसैन, नगर अध्यक्ष मो. केताबुद्दीन, झामुमो नगर अध्यक्ष मो. अजरूद्दीन उर्फ आजाद, नगर प्रबंधक वीरेश कुमार, जितेश कुमार चौधरी, किशन बर्मन और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनिसुर रहमान सहित अन्य लोग मौजूद थे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article जलजमाव की समस्या से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-33 पर लगाया जाम, सांसद विजय हांसदा के हस्तक्षेप के बाद तीन घंटे में आवागमन बहाल।
Next Article मंगलहाट में एक मकान में लगी आग, मामले में पांच पड़ोसियों के खिलाफ थाने में दर्ज कराई गई शिकायत।|
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|
November 12, 2026
निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।
November 12, 2026
छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।
November 12, 2026
पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।
November 12, 2026

You Might Also Like

झारखंडसाहिबगंज

Ranchi University: स्नातक के छात्रों का इंतजार जल्द होगा खत्म! दिसंबर में हो सकती है सेमेस्टर 8 की परीक्षा|

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

निशा भगत प्रकरण पर झारखंड में राजनीतिक बयानबाजी तेज, BJP ने सरकार पर साधा निशाना तो सत्ता पक्ष ने महिला आयोग की भूमिका पर सवाल उठाए।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

छठ महापर्व के मद्देनजर रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, 15 और 16 नवंबर को शहर में भारी वाहनों की आवाजाही रहेगी प्रतिबंधित।

By Priyanka Kumari
झारखंडसाहिबगंज

पिता के संस्कारों को बनाया सेवा का आधार, शिक्षक प्रभाकर देव अपनी कमाई से जरूरतमंदों का करा रहे हैं मुफ्त इलाज।

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?