• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > हाईकमान के आदेश पर हुई थी सांसद सुनील महतो की हत्या, नक्सली सचिन ने किया खुलासा

हाईकमान के आदेश पर हुई थी सांसद सुनील महतो की हत्या, नक्सली सचिन ने किया खुलासा

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/25 at 9:31 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष हथियार डालने वाले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पूर्व जोनल कमांडर रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वर्ष 2007 में जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की हत्या हाई कमान

पश्चिम बंगाल पुलिस के समक्ष हथियार डालने वाले प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के पूर्व जोनल कमांडर रामप्रसाद मार्डी उर्फ सचिन ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि वर्ष 2007 में जमशेदपुर के तत्कालीन सांसद सुनील महतो की हत्या हाई कमान के निर्देश पर की गई। हत्याकांड में शामिल पटमदा के झुंझका निवासी सचिन ने संगठन की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी।हत्याकांड में दर्जनभर नक्सली थे शामिल

नक्सली नेता ने पुलिस को बताया कि संगठन में बड़ी घटनाओं का निर्णय व्यक्तिगत स्तर पर नहीं लिया जाता था। पोलित ब्यूरो मेंबर (पीबीएम) और सेंट्रल कमेटी मेंबर (सीसीएम) स्तर पर ऐसे फैसले लिए जाते थे। सांसद हत्याकांड में वह शामिल था, लेकिन सुनील महतो को उसने गोली नहीं मारी थी। रंजीत पाल उर्फ राहुल समेत कई अन्य नक्सलियों ने सांसद पर गोली चलाई थी। घटना को दर्जनों नक्सलियों ने मिलकर अंजाम दिया था। घटना के बाद सचिन बंगाल के लालगढ़ चला गया था। लालगढ़ आंदोलन के दौरान वह करीब चार वर्षों तक नक्सली नेता किशनजी के साथ रहा। किशनजी के मारे जाने के बाद वह दोबारा झारखंड लौटा और पटमदा, एमजीएम, गालूडीह व घाटशिला में सक्रिय रहा। मार्च तक वह सारंडा में सक्रिय था, जिसके बाद दलमा लौट आया।पुलिस से हथियार लूटने के बावजूद लेवी से गोली खरीदते थे नक्सली

सचिन के मुताबिक, सांसद हत्याकांड के दौरान संगठन में उसका एक वर्ष ही बीता था। संगठन को उस दौर में लेवी के रूप में काफी रकम मिलती थी, लेकिन उसका बड़ा हिस्सा गोलियां खरीदने में खर्च होता था। हथियारों की व्यवस्था अक्सर पुलिस जवानों से लूट के जरिए की जाती थी, जबकि गोलियां खरीदनी पड़ती थीं।एक गोली के लिए 500 रुपये होते थे खर्च

सचिन के अनुसार, एक गोली के लिए करीब 500 रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। संगठन की रकम का इस्तेमाल वर्दी, पोशाक और दवाओं की खरीद में भी होती थी। उसने संगठन की रकम में से कभी एक पैसा घर नहीं भेजा। उसका मुख्य कार्य क्षेत्र बंगाल रहा, हालांकि उसने झारखंड के सारंडा, खूंटी और दलमा क्षेत्रों में भी काम किया। अनीता के संगठन छोड़कर बंगाल में सरेंडर करने के बाद 15 अगस्त से पहले ही उसने असीम मंडल उर्फ आकाश को भी छोड़ दिया था।दो साल तक सुरक्षित रहते थे हथियार

हथियारों को छिपाने की जिम्मेदारी मंगल और मालती को दी गई थी। हथियारों को पानी के पटवन में इस्तेमाल होने वाले डिलीवरी पाइप में डालकर जमीन में गाड़ दिया गया था। सचिन के मुताबिक, इस तरह हथियार करीब दो साल तक सुरक्षित रखे जा सकते हैं।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article 25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले
Next Article झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, तेजी से गिर रहा तापमान; IMD का अलर्ट
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दरभंगा एम्स के आसपास भूमाफिया का जाल, 5 लाख की जमीन 1 करोड़ में, इस तरह चल रहा खेल
September 25, 2026
नौकरी का इंतजार छोड़ YouTube से सीखा मशरूम उत्पादन, भोजपुर के युवक ने गांव में बना डाली आधुनिक यूनिट
September 25, 2026
सारण राजकीय डिग्री कॉलेज में पढ़ाई तो शुरू, लेकिन अधूरे शौचालय और स्टाफ की कमी से व्यवस्था प्रभावित
September 25, 2026
बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2028: नौवीं के छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि बढ़ी, अब 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
September 25, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

100 से ज्यादा की रफ्तार और सिर धड़ से हो गए अलग, जमशेदपुर हादसे का खौफनाक मंजर

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीशिक्षा

CGL पेपर धांधली केस में CID को बड़ी सफलता, एक और आरोपी गिरफ्तार

By Priyanka Kumari
झारखंडमौसमरांची

झारखंड में आज होगी झमाझम बारिश, तेजी से गिर रहा तापमान; IMD का अलर्ट

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?