• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > 25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले

25 सितंबर को ही आएगा केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन, रविवार को भी खुलेंगे बैंक..पढ़ें हड़ताल से पहले लिए गए ये फैसले

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/24 at 12:51 PM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

28-30 सितंबर की बैंक हड़ताल के मद्देनजर, 25 सितंबर को ही केंद्रीय कर्मचारियों का वेतन जारी होगा. ग्राहकों को राहत के लिए रविवार को भी खुलेंगे बैंक.

28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल को देखते हुए सरकार ने ग्राहकों और केंद्रीय कर्मचारियों को राहत देने के लिए कई अहम फैसले लिये हैं. सितंबर महीने का वेतन, मजदूरी और पेंशन केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 25 सितंबर को ही जारी करने की व्यवस्था की गयी है. इसका मकसद हड़ताल के दौरान भुगतान में किसी तरह की परेशानी को रोकना है. 25 सितंबर को क्यों जारी होगा वेतन

Contents
27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे बैंकक्यों हो रही है बैंक हड़ताल

वित्त मंत्रालय के विभागीय आदेश के मुताबिक सितंबर 2026 का वेतन, मजदूरी और पेंशन सामान्य भुगतान तिथि का इंतजार किये बिना 25 सितंबर, शुक्रवार को जारी की जा सकती है. सरकार ने यह कदम इसलिए उठाया है क्योंकि 28 से 30 सितंबर तक बैंक यूनियनों की हड़ताल प्रस्तावित है. हड़ताल की वजह से बैंकिंग लेनदेन और शाखा आधारित सेवाओं पर असर पड़ने की आशंका है.

हालांकि यह व्यवस्था सभी कर्मचारियों के लिए नहीं है. निजी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारियों की सैलरी 25 सितंबर को ही आयेगी, ऐसा कोई सामान्य सरकारी आदेश नहीं है. उनकी सैलरी कंपनी के अपने भुगतान शेड्यूल पर निर्भर करेगी.

27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे बैंक

हड़ताल से पहले ग्राहकों को बैंकिंग काम निपटाने का मौका देने के लिए 27 सितंबर, रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने इस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है. दरअसल, 26 सितंबर को चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे और 27 सितंबर रविवार है. इसके बाद 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल प्रस्तावित है. ऐसे में बैंकिंग सेवाओं पर लगातार पांच दिनों तक असर पड़ सकता था. रविवार को बैंक खोलने का फैसला इसी परेशानी को कम करने के लिए लिया गया है.

क्यों हो रही है बैंक हड़ताल

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने मुख्य रूप से पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल का आह्वान किया है. सरकार के मुताबिक परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) से जुड़ी एक प्रमुख मांग को पहले ही रोक दिया गया है, लेकिन पांच दिवसीय बैंकिंग सप्ताह की मांग पर विवाद बना हुआ है.

हड़ताल के दौरान शाखा आधारित सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं. वहीं, UPI, मोबाइल बैंकिंग और इंटरनेट बैंकिंग जैसी डिजिटल सेवाएं सामान्य रूप से उपलब्ध रहने की उम्मीद है, हालांकि कुछ लेनदेन में देरी हो सकती है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एक फोन और खाते से पैसा गायब: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

एक फोन और खाते से पैसा गायब: फर्जी कस्टमर केयर बनकर ठगी करने वाले 5 गिरफ्तार
September 24, 2026
बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी
September 24, 2026
Jharkhand में रूबेला का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, RIMS में 875 सैंपल की जांच
September 24, 2026
गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल
September 24, 2026

You Might Also Like

झारखंडदेवघर

बोर्ड परीक्षा से पहले जरूरी खबर;UDISE+ में प्रोफाइल नहीं तो बढ़ सकती है विद्यार्थियों की परेशानी

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीस्वास्थ्य

Jharkhand में रूबेला का एक भी पॉजिटिव केस नहीं, RIMS में 875 सैंपल की जांच

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

गोलगप्पे की टोकरी और चना-चूर कॉर्नर वाला पंडाल’: हिनू शुक्ला कॉलोनी में सजेगा 55 फीट ऊंचा अनोखा पूजा पंडाल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीशिक्षा

विद्यालय रैंकिंग में रांची का दबदबा, DPS पहले तो लेडी KC रॉय मेमोरियल स्कूल दूसरे स्थान पर

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?