राजमहल। राजमहल विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक मो. ताजुद्दीन उर्फ एमटी राजा ने गुरुवार को राजमहल प्रखंड की गुनिहारी पंचायत अंतर्गत मंडई स्थित बीबी गड्ढों मजार शरीफ पहुंचकर अकीदत के साथ चादरपोशी की। इस दौरान उन्होंने मजार पर क्षेत्र में अमन, भाईचारा, सुख-समृद्धि और खुशहाली की दुआ मांगी। मजार परिसर में विधायक ने उपस्थित लोगों से मुलाकात कर सामाजिक सौहार्द एवं आपसी एकता बनाए रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थल समाज को प्रेम, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हैं। सभी लोगों को मिल-जुलकर क्षेत्र के विकास और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए आगे आना चाहिए।इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि मो. मारूफ उर्फ गुड्डू, वरिष्ठ नेता घीसू शेख, रमजान शेख, दिलावर शेख, मजार कमेटी के अध्यक्ष हाफिज शेख, सचिव आनेस शेख, कोषाध्यक्ष कुदरत शेख, मेंसर शेख सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




