बरहेट। बरहेट संथाली पंचायत भवन में शनिवार को मुखिया सेलिना हांसदा की अध्यक्षता में संयोजिका एवं रसोइयों की बैठक हुई। इसमें मध्याह्न भोजन (एमडीएम) संचालन से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में सात माह के बकाया मानदेय का शीघ्र भुगतान, समय पर वेतन देने, संयोजिकाओं को सम्मानजनक संबोधन देने, रसोइयों को हटाने की धमकी नहीं देने तथा संयोजिका के माध्यम से एमडीएम संचालन कराने सहित छह प्रमुख मांगों पर सहमति बनी। उपस्थित लोगों ने संबंधित विभाग से मांगों पर जल्द कार्रवाई कर समस्याओं का समाधान करने की अपील की।



