बोरियो। सर्वजन पेंशन योजना का अनुचित लाभ लेने वाले चार लाभुकों ने सोमवार को बोरियो प्रखंड कार्यालय पहुंचकर कुल 14 हजार रुपये की राशि वापस जमा की। राशि जमा करने के बाद सभी लाभुकों को कार्यालय की ओर से रसीद भी उपलब्ध कराई गई।
जानकारी के अनुसार, पेंशन योजना का गलत तरीके से लाभ लेने वाले लोगों को प्रखंड मुख्यालय की ओर से नोटिस जारी कर अनुचित रूप से प्राप्त राशि वापस करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही निर्धारित राशि जमा नहीं करने पर नियमानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।



