• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन

कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 12:52 PM
AMRIT RAJ
Share
धरना देते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन के सदस्यगण
SHARE

साहिबगंज में लोको रनिंग स्टाफ ने कैडर पुनर्गठन की मांग को लेकर किया जोरदार प्रदर्शन, रेलवे प्रशासन से वेतन स्तर सुधारने की अपील की.

साहिबगंज : ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार शुक्रवार को देशभर की लोको लॉबी के समक्ष लोको रनिंग स्टाफ ने कैडर पुनर्गठन की रिपोर्ट प्रकाशित करने में हो रही देरी के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया. इसी क्रम में साहिबगंज में भी संगठन के सदस्यों ने धरना देकर रेलवे प्रशासन के समक्ष अपनी मांगें रखीं.

Contents
लेवल-10 में रखने की मांगकैडर पुनर्गठन से पदोन्नति के मिलेंगे समान अवसर2009 में हुआ था पिछला कैडर पुनर्गठन

लेवल-10 में रखने की मांग

संगठन ने कैडर पुनर्गठन के तहत सहायक लोको पायलट को लेवल-6, लोको पायलट शंटर ग्रेड-II (50 प्रतिशत) को लेवल-6, लोको पायलट शंटर ग्रेड-I (50 प्रतिशत) को लेवल-7, लोको पायलट गुड्स को लेवल-7, लोको पायलट पैसेंजर को लेवल-8, लोको पायलट मेल/एक्सप्रेस को लेवल-9 तथा हाई स्पीड, वंदे भारत और अमृत भारत ट्रेनों के लोको पायलट को लेवल-10 में रखने की मांग की.

कैडर पुनर्गठन से पदोन्नति के मिलेंगे समान अवसर

एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि लोको रनिंग स्टाफ के कर्तव्य अन्य श्रेणी के कर्मचारियों से मौलिक रूप से अलग हैं. संगठन ने कहा कि भारतीय रेलवे में विभिन्न परिचालन परिस्थितियों में कार्यरत रनिंग कर्मचारियों की कार्यप्रणाली और जिम्मेदारियों को ध्यान में रखते हुए कैडर पुनर्गठन किया जाना चाहिए. इससे लोको रनिंग स्टाफ के करियर में ठहराव समाप्त होगा, पदोन्नति के समान अवसर मिलेंगे तथा कार्य के अत्यधिक तनाव के अनुरूप उचित वेतन स्तर सुनिश्चित किया जा सकेगा.

2009 में हुआ था पिछला कैडर पुनर्गठन

एसोसिएशन के अनुसार, रेलवे में पिछली बार कैडर पुनर्गठन वर्ष 2009 में हुआ था. इसके बाद 17 वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन लोको रनिंग स्टाफ अब भी पुराने ढांचे के तहत कार्य कर रहा है. संगठन का कहना है कि वह लंबे समय से रेलवे बोर्ड के समक्ष कैडर पुनर्गठन की मांग उठाता रहा है, लेकिन अब तक इस दिशा में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कॉमरेड रवि रंजन ने की. इस दौरान डिविजनल सचिव रवि रंजन, कोषाध्यक्ष गोपाल कुमार, पीके प्रभाकर, दिवाकर, रंजन कुमार, अमरजीत, राजीव रंजन सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड : पोटका के ग्रामीण युवा सिंगराई ने यूपीएससी सीएपीएफ में हासिल की 258वीं रैंक, बनेंगे असिस्टेंट कमांडेंट
Next Article अंग्रेजों से लड़े टाना भगत, आजादी के 79 साल बाद भी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल
October 10, 2026
वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत
October 10, 2026
DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत
October 10, 2026
AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक
October 10, 2026

You Might Also Like

झारखंड

सेव द टाइगर संदेश को लेकर रांची से नेतरहाट तक बाइक रैली, पलामू डीसी और पीटीआर के अधिकारी हुए शामिल

By Priyanka Kumari
झारखंडरांचीराजनीति

वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर से मिला चैंबर शिष्टमंडल, वाणिज्यकर सर्किलों में रिक्त पदों की समस्या से कराया अवगत

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

DURGA PUJA SPECIAL: बंगाल के गोलगप्पे और चनाचूर से सजा पूजा पंडाल, जानिए क्या है खासियत

By Priyanka Kumari
झारखंडधनबाद

AI बदल रहा उद्योगों का चेहरा, CSIR-CIMFR में छात्र सीख रहे ऑटोमेशन की तकनीक

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?