• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • देश और दुनिया
  • बिहार
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > झारखंड : पोटका के ग्रामीण युवा सिंगराई ने यूपीएससी सीएपीएफ में हासिल की 258वीं रैंक, बनेंगे असिस्टेंट कमांडेंट

झारखंड : पोटका के ग्रामीण युवा सिंगराई ने यूपीएससी सीएपीएफ में हासिल की 258वीं रैंक, बनेंगे असिस्टेंट कमांडेंट

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/08/13 at 12:45 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

पूर्वी सिंहभूम के सिंगराई हांसदा ने यूपीएससी सीएपीएफ परीक्षा में 258वीं रैंक हासिल कर असिस्टेंट कमांडेंट बनकर जिले का नाम रोशन किया है.

जमशेदपुर. परिंदों को मंजिल मिलेगी यकीनन, यह फैले हुए उनके पंख बोलते हैं. वो लोग रहते हैं खामोश अक्सर, जमाने में जिनके हुनर बोलते हैं. इस कहावत को सच कर दिखाया है. पूर्वी सिंहभूम के पोटका कोवाली के सुदूर बोड़ामपुट गांव के 25 वर्षीय आदिवासी युवा सिंगराई हांसदा ने यूपीएससी सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्सेज (सीएपीएफ) की असिस्टेंट कमांडेंट्स परीक्षा-2025 में सफलता का परचम लहराया है. विगत 7 अगस्त को जारी परिणाम में उन्हें ऑल इंडिया स्तर पर 258वीं रैंक हासिल की है. इस परीक्षा के माध्यम से ऑल इंडिया स्तर पर कुल 350 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है, जिसमें पूरे झारखंड से महज चार मेधावी छात्रों ने अपनी जगह बनायी हैं. रांची, हजारीबाग और धनबाद के अलावा पूर्वी सिंहभूम जिले से एकमात्र चयनित अभ्यर्थी सिंगराई हांसदा हैं. लिखित परीक्षा 3 अगस्त 2025 को आयोजित की गयी थी, जिसके बाद 21 मई 2026 को दिल्ली स्थित यूपीएससी भवन में उनका इंटरव्यू हुआ. अपनी कड़ी मेहनत के बल पर सिंगराई ने न सिर्फ अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है.

असिस्टेंट कमांडेंट बनने के जुनून में छोड़ी प्राइवेट जॉब

सिंगराई का शैक्षणिक सफर भी अनुकरणीय रहा है. उन्होंने अपनी 12वीं तक की पढ़ाई बोकारो स्टील सिटी से पूरी की, जिसके बाद एनआइटी जालंधर से बीटेक की डिग्री हासिल की. बीटेक के बाद उन्हें एक नामी प्राइवेट कंसल्टेंसी कंपनी में आकर्षक नौकरी मिल गई थी. हालांकि, उनका दिल हमेशा देश सेवा और प्रशासनिक अधिकारी बनने के सपने से जुड़ा था. महज 5 महीने काम करने के बाद उन्होंने नौकरी छोड़ दी और पूरी लगन से यूपीएससी की तैयारी में जुट गये.

सिंगराई बताते हैं कि उनके पिता ने ही उन्हें इस क्षेत्र में जाने के लिए प्रेरित किया. युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए निरंतर कड़ी मेहनत और सही मार्गदर्शन बेहद जरूरी है, जिससे मन की हर शंका दूर हो जाती है.

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article साहिबगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
Next Article कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बेटी ने कर लिया लव मैरिज तो पिता ने जीते जी कर दिया पिंडदान, पूरा इलाका है अचंभित
August 13, 2026
अंग्रेजों से लड़े टाना भगत, आजादी के 79 साल बाद भी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर
August 13, 2026
कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन
August 13, 2026
साहिबगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
August 13, 2026

You Might Also Like

झारखंड

बेटी ने कर लिया लव मैरिज तो पिता ने जीते जी कर दिया पिंडदान, पूरा इलाका है अचंभित

By AMRIT RAJ
झारखंड

अंग्रेजों से लड़े टाना भगत, आजादी के 79 साल बाद भी बदहाल जिंदगी जीने को मजबूर

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

कैडर पुनर्गठन में देरी से नाराज लोको रनिंग स्टाफ ने किया धरना-प्रदर्शन

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

साहिबगंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?