साहिबगंज। संवाददाता। साहिबगंज के पुरानी साहिबगंज निवासी एवं खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर के प्रशिक्षु रहे करण कुमार रजक का भारतीय खेल प्राधिकरण (साईं), भिवानी, हरियाणा के आवासीय कुश्ती प्रशिक्षण केंद्र के लिए अंतिम चयन हुआ है। करण हरियाणा के भिवानी के लिए रवाना हो गए हैं।
करण ने चांद भैरव इनडोर स्टेडियम, साहिबगंज में खेल विभाग द्वारा संचालित खेलो इंडिया कुश्ती सेंटर में कोच प्रकाश सिंह बादल से प्रशिक्षण लिया है। अब वे भिवानी में निःशुल्क आवासीय सुविधा के साथ कुश्ती का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इससे पूर्व भी केंद्र के कई प्रशिक्षुओं का चयन जेएसएसपीएस अकादमी, रांची और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कुश्ती सेंटर, रांची के लिए हो चुका है।
करण के चयन पर उपायुक्त दीपक कुमार दुबे, डीडीसी सतीश चंद्रा, परियोजना निदेशक संजय कुमार, जिला खेल पदाधिकारी नयन कुमार, जिला ओलंपिक संघ, जिला कुश्ती संघ एवं खेल प्रेमियों ने बधाई दी।



