बरहेट। संवाददाता। बरहेट प्रखंड क्षेत्र के धनजोरी एवं सिंगा गांव में झामुमो प्रखंड कमेटी की ओर से जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा की।
योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर :
झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सह प्रमुख बर्नार्ड मरांडी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना, सर्वजन पेंशन और अबुआ आवास जैसी योजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की टीम हर गांव और घर तक पहुंचकर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास करेगी।
मौके पर प्रखंड सचिव मुजिबुर रहमान, सुनीराम हांसदा, लखीराम हेंब्रम, शमीम अंसारी, गुंजन सिंघानिया, अब्दुल मजीद, पुसा टुडू, विनय सोरेन, अहमद हुसैन समेत सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।



