सिवान के रघुनाथपुर में बाढ़ के पानी से एक प्राथमिक विद्यालय जलमग्न हो गया है, जिससे बच्चों को जान जोखिम में डालकर स्कूल जाना पड़ रहा है।
रघुनाथपुर (सिवान)। बाढ़ की विभीषिका से हर वर्ग प्रभावित होता है। सिवान में भी दरौली, गुठनी, रघुनाथपुर और सिसवन में सरयू में उफान इन प्रखंडों के सैकड़ों परिवार के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। रघुनाथपुर बड़ुआ पंचायत के वार्ड संख्या चार स्थित लक्ष्मण डुमरी अनुसूचित दलित बस्ती के विद्यालय में जहां कुछ दिन पहले तक चहल-पहल देखने को मिलती थी आज वहां सन्नाटा पसरा रहता है।
बाढ़ के पानी ने स्कूल के चारों ओर अपना डेरा डाल दिया है। इस कारण स्कूल में बच्चों की उपस्थिति आधे से भी कम हो गई है। कुछ बच्चे जान हथेली में लेकर पानी के बीच चलकर स्कूल पहुंच रहे हैं। इससे बच्चों के साथ किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है।
डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा
करीब दस वर्ष पूर्व दलित बस्ती के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए नया प्राथमिक विद्यालय खोला गया था। विद्यालय में कक्षा एक से पांच तक 88 बच्चे और छह शिक्षक हैं, लेकिन विद्यालय तक पहुंचने के लिए पक्के रास्ते और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं होने से करीब डेढ़ से दो फीट तक पानी जमा हुआ है और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है।
ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव दिसंबर तक बना रहता है। ्रामीण भरत राम, रत राम, श्रीराम राम, गुड्डू राम और विक्रम राम ने बताया कि पानी में होकर बच्चों को स्कूल भेजना मजबूरी है। वर्षा के पानी के निकास की व्यवस्था बंद होने से स्थिति और खराब हो गई है।
वर्षा में बच्चों सहित शिक्षक को समस्या रहती है। विभाग को कई बार लिखित
सूचना दी गई है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। – जितेंद्र पड़ित, प्रधानाध्यापक।



