• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च

दशहरा-दीपावली में घर आना पड़ेगा महंगा! रांची की फ्लाइट का किराया 25 हजार के पार, देखें किस रूट पर कितना खर्च

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/23 at 10:51 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

त्योहारों के मौसम में रांची आने-जाने वाली हवाई यात्रा महंगी हो गई है, दीपावली और छठ के दौरान किराया 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है। ट्रेनों में सीटों की कमी और बढ़ती मांग के कारण मुंबई, पुणे, बेंगलुरु जैसे शहरों से रांची के लिए हवाई किराया काफी बढ़ गया है।

रांची। दशहरा, दीपावली और छठ के त्योहार में घर लौटने की तैयारी कर रहे रांची के लोगों के लिए हवाई सफर इस बार महंगा पड़ सकता है। त्योहार के आसपास ट्रेनों में कंफर्म सीटों का संकट पहले से ही दिखाई देने लगा है। ऐसे में विमान यात्रियों की संख्या बढ़ने के साथ किराये में भी तेजी देखी जा रही है।

Contents
अक्टूबर में कहां कितना किराया?नई उड़ानों से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीदयात्रियों की सुविधा पर भी फोकसक्या कहते है विशेषज्ञ?

पांच से सात नवंबर के बीच रांची आने वाली उड़ानों में कई रूट पर किराया 15 से 25 हजार रुपये तक पहुंच गया है। मौजूदा बुकिंग आंकड़ों में अक्टूबर में रांची से प्रमुख शहरों के लिए शुरुआती किराया करीब छह से 10 हजार रुपये के बीच है। त्योहार की तारीखें नजदीक आने पर सीटों की उपलब्धता के अनुसार इसमें तेजी आ सकती है। अभी ही मुंबई से आने का किराया 25,500 रुपये तक पहुंचा

बुकिंग स्थिति के अनुसार, छह नवंबर को मुंबई-रांची उड़ान का किराया करीब 25,500 रुपये, पुणे-रांची का 22 हजार और बेंगलुरु-रांची का करीब 20 हजार रुपये तक पहुंच गया है। सात नवंबर को पुणे-रांची का किराया करीब 25,200, बेंगलुरु-रांची 19 हजार और हैदराबाद-रांची करीब 18,500 रुपये तक है। पांच नवंबर को मुंबई-रांची का किराया 21,600 और चेन्नई-रांची का करीब 14,500 रुपये दर्ज किया गया। हालांकि एयरलाइनों की वेबसाइट पर उपलब्ध शुरुआती बुकिंग में सामान्य दिनों के लिए किराया इससे काफी कम है। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बुकिंग में अक्टूबर में रांची-दिल्ली का किराया करीब 6,494 रुपये, रांची-मुंबई 8,062 रुपये और रांची-गोवा 9,342 रुपये से शुरू दिख रहा है। ये किराये बुकिंग समय के साथ बदल सकते हैं।

अक्टूबर में कहां कितना किराया?

एयर इंडिया एक्सप्रेस की मौजूदा बुकिंग के अनुसार अक्टूबर में रांची से दिल्ली का शुरुआती एकतरफा किराया करीब 6,249 रुपये, मुंबई का 7,881 रुपये और बेंगलुरु का करीब 7,609 रुपये है। पुणे के लिए शुरुआती किराया करीब 8,333 रुपये दिख रहा है।

वहीं गोवा के लिए अक्टूबर में कुछ तारीखों पर किराया करीब 9,342 रुपये से ऊपर है। ये शुरुआती इकोनॉमी किराये हैं और बुकिंग के समय बदल सकते हैं।

रांची आने वाले यात्रियों के लिए भी अक्टूबर में शुरुआती किराये अपेक्षाकृत नियंत्रित दिख रहे हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बुकिंग में दिल्ली से रांची का किराया करीब 6,413 रुपये, मुंबई से रांची 7,401 रुपये, बेंगलुरु से रांची करीब 7,554 रुपये और पुणे से रांची करीब 8,580 रुपये से शुरू दिख रहा है।

नई उड़ानों से कनेक्टिविटी बढ़ने की उम्मीद

रांची से हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में इंडिगो ने बेंगलुरु, नवी मुंबई और पुणे के लिए नई उड़ानें शुरू करने का प्रस्ताव दिया है। हालांकि इन सेवाओं के नियमित रूप से शुरू होने की अंतिम पुष्टि और समय-सारिणी का इंतजार है। वर्तमान में रांची एयरपोर्ट से रोजाना करीब 42 से अधिक विमानों का परिचालन हो रहा है।

यात्रियों की सुविधा पर भी फोकस

रांची एयरपोर्ट पर इस वर्ष यात्री सुविधाओं में भी इजाफा हुआ है। मई में उड़ान यात्री कैफे, एवीएसएआर काउंटर, किड्स जोन और फ्लाइबरी जैसी सुविधाएं शुरू की गईं।

त्योहार में भीड़ बढ़ने को देखते हुए यात्रियों के लिए सलाह है कि टिकट की कीमत और उड़ान का समय पहले ही जांच लें। खासकर दीपावली के आसपास यात्रा करने वालों को तारीख में एक-दो दिन का अंतर रखकर किराये की तुलना करने से फायदा मिल सकता है। विमान किराया मांग और उपलब्ध सीटों के आधार पर तेजी से बदलता है।

क्या कहते है विशेषज्ञ?

विमान किराया मांग और उपलब्ध सीटों के आधार पर तेजी से बदलता है। दशहरा, दीपावली-छठ के आसपास यात्रा करने वालों को टिकट की कीमत के साथ सामान, सीट चयन और टिकट बदलाव के शुल्क की भी जांच करनी चाहिए। एक-दो दिन आगे-पीछे की तारीखों में किराये की तुलना करने से अंतर मिल सकता है।

-धनंजय तिवारी, पूर्व संयुक्त महाप्रबंधक, रांची एयरपोर्ट। 

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल
Next Article Bihar Kal Ka Mausam: 24 सितंबर को बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने की चेतावनी जारी
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

RIMS की VIP स्वास्थ्य जांच योजना चार माह बाद भी अधर में, कम खर्च में होनी थी फुल बॉडी जांच
September 23, 2026
6 हजार में बुक किया 1BHK फ्लैट…अंदर का नजारा देख उड़े पिता के होश, रांची में धड़ल्ले से चल रहा शॉर्ट स्टे का खेल
September 23, 2026
उत्तर प्रदेश में झारखंड के दो नेताओं को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा बने सह-प्रभारी
September 23, 2026
विस्फोटक मामले में ट्रक मालिक की जमानत खारिज, झारखंड हाई कोर्ट ने कारतूस बरामदगी मामले में सजा घटाई
September 23, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांचीस्वास्थ्य

RIMS की VIP स्वास्थ्य जांच योजना चार माह बाद भी अधर में, कम खर्च में होनी थी फुल बॉडी जांच

By Priyanka Kumari
झारखंडरांची

6 हजार में बुक किया 1BHK फ्लैट…अंदर का नजारा देख उड़े पिता के होश, रांची में धड़ल्ले से चल रहा शॉर्ट स्टे का खेल

By Priyanka Kumari
उत्तरप्रदेशझारखंडरांचीसाहिबगंज

उत्तर प्रदेश में झारखंड के दो नेताओं को बड़ी संगठनात्मक जिम्मेदारी, अनंत ओझा और डॉ. प्रदीप वर्मा बने सह-प्रभारी

By CHANDAN SINGH
झारखंडरांची

विस्फोटक मामले में ट्रक मालिक की जमानत खारिज, झारखंड हाई कोर्ट ने कारतूस बरामदगी मामले में सजा घटाई

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?