गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को एक 35 वर्षीय युवक रंजीत चौधरी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
बिहारशरीफ। गिरियक थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में रविवार को लाठी-डंडे से पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। वार्ड संख्या-4 में हुई इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
मरने वाला युवक 35 वर्षीय रंजीत चौधरी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। शव मिलने की सूचना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जुट गई।
डीएसपी संजीत कुमार गुप्ता ने बताया कि युवक की हत्या लाठी-डंडे से पीटकर किए जाने की बात सामने आई है।
पुलिस घटना के कारणों और वारदात में शामिल लोगों की पहचान करने में जुटी है। मामले की जांच के बाद ही घटना के पीछे की पूरी वजह स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ स्वजन और आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पावापुरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।



