• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > गया > गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

गया: मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों का अकाल, एक ही कमरे में बैठ रहे कई क्लास के बच्चे

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/25 at 10:41 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरों की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, जहाँ आठ कक्षाओं के छात्र केवल दो कमरों में पढ़ने को मजबूर हैं। अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से अतिरिक्त वर्ग कक्षों के निर्माण की मांग की है ताकि बच्चों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके।

आमस। प्रखंड क्षेत्र के मध्य विद्यालय मसूरीबार में कमरे की कमी के कारण छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। विद्यालय में नामांकित छात्रों की संख्या के अनुपात में पर्याप्त वर्ग कक्ष उपलब्ध नहीं होने के कारण एक ही कमरे में कई कक्षाओं के छात्रों को बैठाकर पढ़ाने की स्थिति बनी हुई है। 

Contents
पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक पदस्थापित एक साथ कई कक्षाओं का संचालन

विद्यालय में महज दो कमरों में आठ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। इससे छात्रों के साथ-साथ शिक्षकों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।विद्यालय में कुल 255 छात्रों का नामांकन हैं और प्रतिदिन करीब दो सौ छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं।

पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक पदस्थापित 

इन छात्रों को पढ़ाने के लिए पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। सीमित संसाधनों और कमरों की कमी के बीच शिक्षकों के सामने सभी कक्षाओं का संचालन करना चुनौती बना हुआ है। पर्याप्त जगह नहीं रहने के कारण छात्रों को विद्यालय परिसर के बाहर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ती है। 

धूप में बैठकर पढ़ने से बच्चों को काफी परेशानी होती है। गर्मी के दिनों में स्थिति और भी मुश्किल हो जाती है।विद्यालय की शिक्षिका यासमीन बानो सोनाली सोनम रीशू राय के अनुसार वर्ग कक्ष की कमी के कारण सभी कक्षाओं को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में कठिनाई होती है। 

एक साथ कई कक्षाओं का संचालन

एक साथ कई कक्षाओं का संचालन होने से बच्चों की पढ़ाई पर भी प्रतिकूल असर पड़ता है। वहीं विद्यालय परिसर में पर्याप्त कमरे उपलब्ध नहीं होने के कारण बच्चों को खुले में बैठाना मजबूरी बन गया है।ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय में बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, लेकिन उनके बैठने और पढ़ाई के लिए पर्याप्त कमरे नहीं हैं। 

अभिभावकों ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों से विद्यालय में अतिरिक्त वर्ग कक्ष का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिल सके। विद्यालय के पोषक क्षेत्र अंतर्गत आने वाले अजीत दास कमलेश यादव राजेश यादव विनोद यादव सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होने से छात्रों को काफी राहत मिलेगी और उनकी पढ़ाई भी सुचारू रूप से हो सकेगी।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article एपीपी, एफआरओ सहित अन्य नियुक्ति रद करने के मामले में 14 अक्टूबर को सुनवाई, सीजीएल घोटाले में दो रिमांड पर
Next Article झारखंड के सीओ ऑफिस में सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार, राज्य के इन अंचलों से लोकायुक्त के पास शिकायतों की भरमार
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संताल परगना में पेयजल योजनाओं में आएगी तेजी, जल जीवन मिशन में लापरवाही पर संवेदकों पर होगी कार्रवाई
September 25, 2026
खराब मौसम ने थामी रांची की हवाई सेवा, आसमान में चक्कर काट रहे विमान; पुणे-कोलकाता और मुंबई की फ्लाइट डाइवर्ट
September 25, 2026
रिनपास में शुरू होगी बच्चों के लिए 20 बेड की स्पेशल यूनिट, मोबाइल की लत से लेकर मानसिक बीमारियों का होगा इलाज
September 25, 2026
दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर रांची रेलवे की बड़ी तैयारी; यात्रियों के पास जाकर कटेगा टिकट
September 25, 2026

You Might Also Like

बिहार

कुशीनगर में गंडक नदी की बाढ़ का खतरा, नेपाल में भारी बारिश से हाई अलर्ट

By AMRIT RAJ
जमुईबिहार

जमुई डबल मर्डर के बाकी 3 हत्यारे कहां हैं? 23 साल बाद गनौरी ग‍िरफ्तार, बैड टच के आरोपित नंदन यादव के पिता हैं गनौरी

By AMRIT RAJ

गया जी जाने से पहले गांव में निकाली जाती है फेरी, भोजपुर में पूर्वजों के कर्ज से जुड़ी है यह अनोखी परंपरा

By AMRIT RAJ
बिहारमुजफ्फरपुरमौसम

Muzaffarpur Weather Update : 30 घंटे से बारिश ने रोकी मुजफ्फरपुर की रफ्तार, कहीं जलजमाव तो कहीं पेड़ गिरने से बिजली गुल

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?