बिजली, आवास, चापाकल, नाला, पीसीसी सड़क और SIR नोटिफिकेशन से जुड़े मुद्दे उठे
बरहरवा/साहिबगंज। बरहरवा प्रखंड के इस्लामपुर स्थित निजी आवास पर बुधवार को झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम एवं पाकुड़ विधायक निसात आलम ने क्षेत्र के ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न स्थानीय समस्याओं और मुद्दों से दोनों नेताओं को अवगत कराया। हाल के दिनों में भी क्षेत्र में ग्रामीणों की समस्याओं और SIR से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
ग्रामीणों ने अपने-अपने गांव में बिजली, आवास, चापाकल, चबूतरा, नाला, पीसीसी सड़क तथा SIR नोटिफिकेशन सहित अन्य समस्याएं रखीं। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने ग्रामीणों की समस्याओं को बारी-बारी से सुना और संबंधित मामलों में आवश्यक पहल का भरोसा दिलाया।
मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना प्राथमिकता :
आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्र का विकास और ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया। मौके पर प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक कुमार दास सहित दर्जनों ग्रामीण और कार्यकर्ता मौजूद रहे।



