• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > पटना > ट्रेन में पुलिस बनकर करता था यात्रियों से वसूली, वैशाली के नितिन की हत्या के 24 घंटे में रेल पुलिस ने दबोचा

ट्रेन में पुलिस बनकर करता था यात्रियों से वसूली, वैशाली के नितिन की हत्या के 24 घंटे में रेल पुलिस ने दबोचा

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/23 at 9:50 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

चलती ट्रेन में पैसे न देने पर युवक नितिन कुमार की हत्या के मामले में रेल पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपित रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित खुद को पुलिसकर्मी बताकर यात्रियों से वसूली करता था।

पटना। चलती ट्रेन में पैसे नहीं देने पर एक युवक को धक्का देकर हत्या करने के मामले में रेल पुलिस ने आरोपित को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

Contents
पैसे नहीं देने पर ट्रेन से द‍िया था धक्‍का पुलिसकर्मी बनकर करता था यात्रियों से वसूलीपुराने मामलों में भी रहा है आरोप‍ित 

आरोपित की पहचान भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बारिसवन निवासी रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी (25) के रूप में हुई है। उसकी निशानदेही पर आरा-जगजीवन हाॅल्ट के बीच से युवक का शव बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार वैशाली के महिसौर थाना क्षेत्र के चांद सराय निवासी मुकेश राय ने बक्सर रेल थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

पैसे नहीं देने पर ट्रेन से द‍िया था धक्‍का 

उनका 21 वर्षीय पुत्र नितिन कुमार हैदराबाद में मजदूरी करता था। वह 19 सितंबर को ट्रेन संख्या 07091 दानापुर स्पेशल से घर लौट रहा था।

इसी दौरान कथित तौर पर कुछ लोगों ने पैसे की मांग की और विरोध करने पर उसे चलती ट्रेन से धक्का दे दिया। मामले में बक्सर रेल थाना में 21 सितंबर को केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधीक्षक दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में एसआईटी गठित की गई।

तकनीकी जांच और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने बक्सर और बनारस के बीच मोहनसराय से रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिसकर्मी बनकर करता था यात्रियों से वसूली

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित आरा-डीडीयू रेलखंड में पैसेंजर ट्रेनों के डिब्बों में खुद को पुलिसकर्मी, आरपीएफ या एसटीएफ का जवान बताकर मजदूरों और कम उम्र के यात्रियों से रुपये मांगता था।

वह धूम्रपान या टिकट जांच के नाम पर जुर्माना लगाने की बात कहकर पैसे वसूलता था। रुपये नहीं देने पर यात्रियों के साथ मारपीट करता था। इसी दौरान नितिन को भी चलती ट्रेन से धक्का देने की बात पुलिस ने बताई है।

पुराने मामलों में भी रहा है आरोप‍ित 

रेल पुलिस के अनुसार रोहित तिवारी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। दानापुर रेल थाना में उसके खिलाफ 9 सितंबर 2026 को कांड संख्या 265/26 दर्ज किया गया था। वह पूर्व में जेल भी जा चुका है और फिलहाल जमानत पर बाहर था।

आरोपित की निशानदेही पर बरामद पर्स में मृतक कैलाश कुमार के नाम का इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का डेबिट कार्ड, पीएनबी और एसबीआई के एटीएम कार्ड, पैन कार्ड, दिव्यांग कार्ड और वोटर आइडी सहित अन्य दस्तावेज मिले।

पर्स में आरोपित के नाम का आधार कार्ड भी बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान नितिन कुमार के रूप में उसके पिता मुकेश राय से कराई है।

रेल पुलिस ने आरोपित के खिलाफ स्पीडी ट्रायल की कार्रवाई की बात कही है। एसपी ने अभियान में शामिल अधिकारियों और कर्मियों को नकद पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र देने तथा राज्य स्तर पर सम्मानित करने की अनुशंसा की है। पूरे रेल जिले में अपराधियों के खिलाफ छापेमारी जारी रखने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में चार दिन 23 से 26 सितंबर भारी बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी का डिप्रेशन सक्रिय
Next Article झारखंड में विवादित जमीन पर दी प्रधानमंत्री आवास की परमिशन, पूर्व अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी  
September 23, 2026
झारखंड में पशु सखियों ने संभाला 2 करोड़ पशुओं के टीकाकरण का जिम्मा, समस्याओं के बाद भी पूरा किया टारगेट
September 23, 2026
लातेहार में जीराफूल चावल से संवरेगी महिलाओं की किस्मत, देश के प्रीमियम बाजारों तक पहुंचेंगे प्रोडक्ट
September 23, 2026
रांची के संत जेवियर्स कॉलेज में शुरू हुई एक वर्षीय पीजी की पढ़ाई, ईस्ट जोन में बना पहला कॉलेज
September 23, 2026

You Might Also Like

भागलपुरबिहार

भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics

By AMRIT RAJ
बिहार

सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश

By AMRIT RAJ
बिहारपटना

बिहार सरकार ने बदला DMF राशि का नियम: जिस प्रखंड से निकलेगा खनिज, वहीं खर्च होंगे 70 प्रतिशत पैसे 

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?