• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • रांची
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > बिहार सरकार ने बदला DMF राशि का नियम: जिस प्रखंड से निकलेगा खनिज, वहीं खर्च होंगे 70 प्रतिशत पैसे 

बिहार सरकार ने बदला DMF राशि का नियम: जिस प्रखंड से निकलेगा खनिज, वहीं खर्च होंगे 70 प्रतिशत पैसे 

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/23 at 9:58 AM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

बिहार सरकार ने जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि के नियमों में बदलाव किया है, जिसके तहत अब खनन प्रभावित प्रखंडों में 70% राशि खर्च की जाएगी।

पटना। खनन से प्रभावित इलाकों में अब जिला खनिज फाउंडेशन (डीएमएफ) की राशि का बड़ा हिस्सा उसी क्षेत्र के विकास पर खर्च होगा, जहां से खनिज निकाला जा रहा है। डीएमएफ की व्यवस्था में जनप्रतिनिधियों की भागीदारी भी बढ़ाई गई है। 

Contents
फाउंडेशन के कार्यकलाप की समीक्षा70 प्रतिशत राशि उसी प्रखंड में खर्च होगा

संबंधित जिले के सांसदों, विधान पार्षदों और विधायकों को जिला खनिज फाउंडेशन की सदस्यता दी जाएगी। इसके पीछे सरकार का उद्देश्य डीएमएफ से संचालित योजनाओं की निगरानी को मजबूत करना और राशि के उपयोग में पारदर्शिता बढ़ाना है।

फाउंडेशन के कार्यकलाप की समीक्षा

खान एवं भू-तत्व विभाग के स्तर पर बुलाई गई समीक्षा बैठक में विभाग से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गई। इसी क्रम में जिला खनिज फाउंडेशन के कार्यकलाप की भी समीक्षा हुई। 

समीक्षा में यह बात सामने आई कि खनिज फाउंडेशन में प्राप्त राशि का 60 प्रतिशत हिस्सा ही अभी जिस प्रखंड में खनन हो रहा है वहां खर्च होता है। यह राशि संबंधित जिले के डीएमएफ में जमा रहती है जो खनन पट्टाधारकों से प्राप्त रॉयल्टी के एक निश्चित अंशदान से प्राप्त होती है। शेष 40 प्रतिशत हिस्सा जिले में खर्च किया जाता है।

70 प्रतिशत राशि उसी प्रखंड में खर्च होगा

पूरी व्यवस्था का आकलन करने के बाद सरकार ने सबस डीएमएफ राशि के खर्च का अनुपात बदल दिया है। अब किसी जिले में खनन से मिलने वाली डीएमएफ राशि की 70 प्रतिशत राशि उसी प्रखंड में खर्च होगा जहां खनन गतिविधियां हो रही हैं। शेष 30 प्रतिशत राशि जिले के दूसरे प्रखंडों में खर्च की जाएगी। पहले यह अनुपात 60:40 था। 

राशि प्रखंड की विकास योजनाओं पर खर्च होती है। खासकर खनन क्षेत्रों में सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता और दूसरी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाओं पर। इससे खनन गतिविधियों के कारण प्रभावित होने वाले स्थानीय लोगों और क्षेत्रों में विकास कार्यों को सीधे बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article झारखंड में विवादित जमीन पर दी प्रधानमंत्री आवास की परमिशन, पूर्व अधिकारी के खिलाफ होगी कार्रवाई
Next Article स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोडरमा में करम डाल विसर्जन के लिए नदी पहुंचे थे ग्रामीण, अचानक भंवरों ने बोला हमला; बच्चों समेत दर्जनों लोग घायल
September 23, 2026
रांची में ही होंगे जगन्नाथ पुरी के दर्शन! इस बार दुर्गा पूजा में बन रहा 85 फीट ऊंचा भव्य धाम
September 23, 2026
मार्च में परीक्षा, अब तक रिजल्ट नहीं! JUT के 40 हजार छात्रों की बढ़ी चिंता, अगले सेमेस्टर की परीक्षा भी हो चुकी  
September 23, 2026
झारखंड में पशु सखियों ने संभाला 2 करोड़ पशुओं के टीकाकरण का जिम्मा, समस्याओं के बाद भी पूरा किया टारगेट
September 23, 2026

You Might Also Like

भागलपुरबिहार

भागलपुर के 21 मॉडल स्कूलों में शिक्षक बनेंगे प्रशासनिक अधिकारी; डीडीसी पढ़ाएंगे इतिहास, डीएसओ सिखाएंगे Politics

By AMRIT RAJ
बिहार

सासाराम में अब नाली-सड़क से आगे विकास की तैयारी, गोला बाजार में बनेगा मल्टी कॉम्पलेक्स; पार्क भी होगा विकसित

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

स्कूलों में 75% अटेंडेंस नहीं तो योजनाओं से छुट्टी, बिहार सरकार का सख्त निर्देश

By AMRIT RAJ
पटनाबिहार

ट्रेन में पुलिस बनकर करता था यात्रियों से वसूली, वैशाली के नितिन की हत्या के 24 घंटे में रेल पुलिस ने दबोचा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?