• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • रांची
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > Uncategorized > Durga Puja 2026: पंडालों में बिजली कनेक्शन और लाइटिंग को लेकर JBVNL ने जारी की गाइडलाइन, पढ़ें पूरी खबर

Durga Puja 2026: पंडालों में बिजली कनेक्शन और लाइटिंग को लेकर JBVNL ने जारी की गाइडलाइन, पढ़ें पूरी खबर

Priyanka Kumari
Last updated: 2026/09/30 at 10:32 AM
Priyanka Kumari
Share
SHARE

दुर्गा पूजा पंडालों में बिजली दुर्घटनाओं से बचने के लिए JBVNL ने सुरक्षित बिजली कनेक्शन और मानक उपकरणों के इस्तेमाल की अपील की है. बिजली संबंधी शिकायतों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं.

Durga Puja 2026: दुर्गा पूजा के दौरान बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने पूजा आयोजकों और आम लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. निगम ने पूजा पंडालों में सुरक्षित बिजली कनेक्शन लेने, मानक के अनुरूप उपकरणों का इस्तेमाल करने और बिजली के तारों से उचित दूरी बनाए रखने की सलाह दी है. इस संबंध में निगम की ओर से सूचना जारी की गई है.

Contents
वैध कनेक्शन और सुरक्षित उपकरणों का करें इस्तेमालबिजली के तारों से बनाए रखें सुरक्षित दूरीविसर्जन जुलूस में भी बरतें सावधानी- JBVNLशिकायत के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबरशिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्करांची के बिजली अधिकारियों के संपर्क नंबर

वैध कनेक्शन और सुरक्षित उपकरणों का करें इस्तेमाल

जेबीवीएनएल ने कहा है कि पूजा पंडालों में केवल वैध बिजली कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग किया जाए. कनेक्शन के लिए निर्धारित लोड के अनुरूप एमसीबी, आइसोलेटर और मेन स्विच जैसे सुरक्षा उपकरण लगाये जायें. इन उपकरणों का इस्तेमाल प्रशिक्षित तकनीकी कर्मियों की देखरेख में किया जाना चाहिए. पंडालों में सजावट, लाइटिंग और जनरेटर कनेक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाले बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से लगाना जरूरी है. बिजली के केबल और अन्य उपकरणों को ज्वलनशील पदार्थों से दूर रखने की सलाह दी गई है. बिजली के पैनल में लगे उपकरणों को ढककर रखना और उन्हें भीड़ से सुरक्षित दूरी पर रखने को भी कहा गया है.

बिजली के तारों से बनाए रखें सुरक्षित दूरी

जेबीवीएनएल ने अपील की है कि पूजा पंडालों का निर्माण बिजली की लाइनों से सुरक्षित दूरी बनाकर किया जाये. बिजली के खंभों, तारों और अन्य उपकरणों को छूने या किसी डंडे अथवा दूसरे माध्यम से उनके संपर्क में आने का प्रयास नहीं करें. पंडालों में इस्तेमाल होने वाले बिजली के उपकरणों की निगरानी कंट्रोल पैनल या स्विच पैनल के पास प्रशिक्षित विद्युतकर्मी से कराने की सलाह दी गयी है. आग लगने की आशंका को देखते हुए उचित स्थान पर अग्निशामक यंत्र और बालू भरी बाल्टी रखने को भी कहा गया है.

विसर्जन जुलूस में भी बरतें सावधानी- JBVNL

निगम ने मूर्ति विसर्जन जुलूस के दौरान भी विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. विसर्जन के दौरान वाहनों की छत पर किसी व्यक्ति को नहीं बैठाने और ऐसी कोई सामग्री नहीं रखने को कहा गया है, जिससे बिजली के तारों के संपर्क में आने का खतरा हो. जुलूस में शामिल लोगों को बिजली के खंभों और तारों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है.

शिकायत के लिए जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर

बिजली आपूर्ति में किसी तरह की समस्या या शिकायत होने पर उपभोक्ता जेबीवीएनएल के शिकायत निवारण केंद्र से संपर्क कर सकते हैं. निगम ने रांची के बिजली अधिकारियों के संपर्क नंबर भी जारी किए हैं, ताकि पूजा के दौरान बिजली से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जा सके.

शिकायत के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

  • विद्युत आपूर्ति अंचल, रांची : 9431135682
  • जेबीवीएनएल जन शिकायत निवारण केंद्र : 9031110118, 9031110119 एवं 9031110120

रांची के बिजली अधिकारियों के संपर्क नंबर

अधिकारी/प्रमंडलमोबाइल नंबर
विद्युत अधीक्षण अभियंता, रांची9431135662
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (केंद्रीय)9431135613
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, डोरंडा9431135608
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, न्यू कैपिटल9431135620
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पूर्वी)9431135614
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, रांची (पश्चिमी)9431135664
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, कोकर9431135615
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, हटिया9431135616

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कोडरमा में ढाई फीट जमीन के लिए हुई थी संजय सिंह की हत्या, 3 साल बाद कोर्ट ने तीन आरोपियों को सुनाई उम्रकैद
Next Article साहिबगंज के एलडीएम प्रभु दयाल टोपनो का निधन, इलाज के दौरान सदर अस्पताल में ली अंतिम सांस
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

झारखंड के 24 जिलों में धान खरीद के लिए नियुक्त होंगे मंडी मजदूर ठेकेदार, 30.57 करोड़ का टेंडर जारी|
November 17, 2026
GEL चर्च की आमसभा में हंगामा, संविधान संशोधन पर नहीं बनी सहमति; अगले साल तक टला मामला|
November 17, 2026
JPSC-JSSC अभ्यर्थियों का फिर आंदोलन का ऐलान, पांचों प्रमंडलों में होगी छात्र महापंचायत|
November 17, 2026
पूर्व सैनिक कलिंदर राम का निधन, सैन्य सम्मान के साथ दी गयी अंतिम विदाई|
November 17, 2026

You Might Also Like

Uncategorizedझारखंडरांची

झारखंड के जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण पर आई नई पुस्तक, वन भवन में हुआ विमोचन|

By Priyanka Kumari
Uncategorized

इरफान अंसारी का ऐलान! AI खोलेगा दवाओं के संदिग्ध कारोबार की पोल, हर मेडिकल स्टोर पर रहेगी नजर|

By Priyanka Kumari

दीपावली एवं छठ महापर्व को लेकर राधानगर थाना में आज होगी शांति समिति की बैठक

By AMRIT RAJ
Uncategorized

दो गांवों में अंधेरा,एक महीने से जले ट्रांसफार्मर,ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी|

By Priyanka Kumari
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?