• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • दिल्ली
  • रांची
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > रांची > स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद टला संकट, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद टला संकट, 108 एंबुलेंस कर्मियों ने स्थगित किया आंदोलन

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/16 at 5:28 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद 108 एंबुलेंस कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। कर्मियों ने वेतन भुगतान और सुविधाओं की कमी को लेकर हड़ताल की चेतावनी दी थी, जिस पर मंत्री ने जांच का भरोसा दिलाया है।

 रांची। स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के आश्वासन के बाद 108 एंबुलेंस के कर्मियों ने अपना प्रस्तावित आंदोलन स्थगित कर दिया है। कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी। मंत्री ने बुधवार को कर्मियों की समस्याओं पर विभागीय पदाधिकारियों तथा संचालक एजेंसी के प्रतिनिधि और 108 एंबुलेंस के कर्मियों के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक की, जिसमें एंबुलेंस के संचालन से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।

Contents
कुछ चालक और अन्य कर्मियों की कार्य में रुचि नहींछह अक्टूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

बैठक के दौरान एंबुलेंस कर्मियों ने पूर्व में संचालन एजेंसी द्वारा किए गए वादों को पूरा नहीं करने, वेतन का समय पर भुगतान नहीं होने और अन्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं कराने की शिकायत की। कर्मियों ने कहा कि पूर्व में किए गए आश्वासनों के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। 

कुछ चालक और अन्य कर्मियों की कार्य में रुचि नहीं

वहीं, संचालन एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कर्मियों की शिकायतों पर अपना पक्ष रखते हुए कहा कि कुछ चालक और अन्य कर्मियों की कार्य में रुचि नहीं होने के कारण उनका स्थानांतरण किया गया है। 

एजेंसी के प्रतिनिधियों ने वेतन का भुगतान नहीं किए जाने या कम भुगतान किए जाने संबंधी आरोपों को गलत बताते हुए कहा कि कर्मियों को नियमानुसार वेतन और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। मंत्री ने कर्मियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए सभी मामलों की जांच कराने का आश्वासन दिया। विशेष रूप से स्थानांतरित किए गए कर्मियों के मामलों की जांच का आश्वासन दिया गया। आश्वासन के बाद कर्मियों ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।

छह अक्टूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी

झारखंड प्रदेश एंबुलेंस कर्मचारी संघ ने कहा कि 20 दिनों के अंदर सरकार कर्मचारियों की मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करेगी तो छह अक्टूबर से फिर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में विभाग के अपर मुख्य सचिव अजय कुमार सिंह, अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा, निदेशक प्रमुख, स्वास्थ्य सेवाएं डा. सिद्धार्थ सान्याल आदि भी उपस्थित थे।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article कुख्यात शूटर सागर सिंह निरसा मुठभेड़ में गिरफ्तार, नीरज सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी
Next Article माओवादी किशन की मौत के बाद असीम मंडल को मिली थी बंगाल की कमान, दशकों तक संगठन में रहा सक्रिय  
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बिहार सरकार आर्टिस्ट को दे रही ₹3000 मंथली पेंशन, समझें पात्रता और आवेदन का तरीका
September 17, 2026
जहां अपनों को देनी है अंतिम विदाई, वहां पसरा पानी, मधेपुरा के बिहारीगंज मुक्तिधाम की बदहाली से लोग परेशान
September 17, 2026
पश्चिम चंपारण : मानव तस्करी पर एसएसबी की सख्ती, सीमा पर संदिग्धों की पहचान और पीड़ितों की सुरक्षा का प्रशिक्षण शुरू
September 17, 2026
2000 से अधिक के UPI भुगतान पर 0.4% चार्ज! दरभंगा के कारोबारियों ने जताई चिंता
September 17, 2026

You Might Also Like

झारखंडरांची

झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को गति, हर महीने आ रहे तीन नए उद्यम प्रस्ताव; कृषि-डेयरी व खाद्य प्रसंस्करण में उत्साह

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

सनहा के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत लेते मधुबन थाना का लेखापाल गिरफ्तार, थानेदार फरार; धनबाद ACB की कार्रवाई

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

रांची में बेटे के जन्म के 24 घंटे बाद महिला दारोगा की मौत, समय पर इलाज न मिलने से गई जान

By AMRIT RAJ
झारखंडरांची

खादगढ़ा बस स्टैंड बंदोबस्ती में गड़बड़ी के आरोपों की जांच शुरू, रांची नगर निगम ने मांगी रिपोर्ट

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?