• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

नालंदा में साइबर अपराधियों पर शिकंजा, वशीकरण और सेक्स एस्कॉर्ट के नाम पर ठगी करने वाले 6 शातिर गिरफ्तार

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/12 at 3:12 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

नालंदा पुलिस ने साइबर अपराधियों के एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी सेक्स एस्कॉर्ट सर्विस और वशीकरण के नाम पर लोगों से ठगी करते थे, जिनके पास से 10 स्मार्टफोन बरामद हुए हैं।

बिहारशरीफ। साइबर अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी क्रम में अस्थावां थाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक संगठित गिरोह का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से साइबर अपराध में इस्तेमाल किए जा रहे 10 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी हृदयकांत के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत 11 सितंबर 2026 को सूचना के आधार पर अस्थावां थाना क्षेत्र के चुलिहारी पुल के पास छापेमारी की गई। इस दौरान चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ और उनकी निशानदेही के आधार पर पुलिस टीम ने उगावां गांव के खंधा में छापेमारी कर दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित संगठित गिरोह के रूप में काम करते थे। सोशल मीडिया, मोबाइल कॉल और अन्य ऑनलाइन माध्यमों के जरिए लोगों को सेक्स स्कॉर्ट सर्विस में रोजगार दिलाने का झांसा दिया जाता था। इसके अलावा फर्जी बाबा बनकर मनचाहे स्त्री-पुरुष को वशीकरण करने का दावा कर भी लोगों से साइबर ठगी की जाती थी।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार आरोपियों में 21 वर्षीय पुत्र बंटी कुमार, 19 वर्षीय सोनू कुमार, 36 वर्षीय सोनेलाल पासवान 18 वर्षीय लक्की कुमार सभी ग्राम चुलिहारी निवासी हैं। वहीं 19 वर्षीय दीपक कुमार और 20 वर्षीय सोनू कुमार दोनों ग्राम उगावां निवासी हैं। सभी आरोपी थाना अस्थावां, जिला नालंदा के रहने वाले बताए गए हैं।

कार्रवाई में पुनि. सह थानाध्यक्ष सत्यम कुमार, पुअनि. धर्मेन्द्र कुमार, जितेन्द्र कुमार साह, सअनि. धर्मवीर पासवान, गयानन्द पाण्डेय, सिपाही लालु राय, अरूण कुमार, रंभा कुमारी, मुरारी कुमार दास, बीएचजी शैलेन्द्र कुमार तथा चालक इन्द्रजीत कुमार शामिल रहे। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बरामद मोबाइल फोन की जांच की जा रही है। साथ ही पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों, इनके संपर्कों और साइबर ठगी से जुड़े नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article लखीसराय के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को खातों में आएंगे 7-7 हजार रुपये
Next Article यह कैसी पढ़ाई? पश्चिम चंपारण में स्कूल गईं चार बहनें एक साथ गायब, 17 घंटे बाद दिल्ली में मिलीं
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मादा की तलाश में पलामू से दलमा तक भटकते हुए वापस लौटे छह बाघ, झारखंड के जंगलों से क्यों रूठे हैं ‘सुल्तान’?
October 16, 2026
रांची में कहीं 1883 की परंपरा, तो कहीं चट्टान काटकर बने मंदिर में 1826 से पूजी जा रही हैं मां दुर्गा
October 16, 2026
रांची में दुर्गा पूजा पर श्रद्धालुओं के लिए रात भर चलेंगी सिटी बसें, निःशुल्क आश्रयगृह भी उपलब्ध
October 16, 2026
CISF का बड़ा फैसला: रांची के नियंत्रण में कोल सेक्टर, स्टील और पावर सेक्टर के लिए भी तय होगी जिम्मेवारी
October 16, 2026

You Might Also Like

बिहारपटना

IndiGo Flight में 17 हजार फीट पर विमान के हिचकोले से मची चीख, LJP नेता राजेश ने बताया- नीचे गिरा तो लगा अब नहीं बचेंगे

By AMRIT RAJ
मुजफ्फरपुरबिहार

मुजफ्फरपुर को सुंदर बनाने के लिए विदेशी फॉर्मूला, फ्रांस व जर्मनी की टीम ने बनाई विशेष रणनीति

By AMRIT RAJ
बिहार

कोरोना काल में नौकरी गई तो पत्नी ने दिखाई राह, बिहार के प्रवीण ने खड़ा किया लाखों का कारोबार

By AMRIT RAJ
बिहार

नेपाल की बाढ़ ने बिहार के सिकटा में मचाई तबाही, टूटा सुरक्षा बांध, 50 एकड़ धान डूबा

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?