• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • रांची
  • दिल्ली
  • शिक्षा
  • Uncategorized
  • राज्य
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > झारखंड > कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

कोल इंडिया कर्मचारियों को ₹1 लाख का प्रोत्साहन, वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने पर मिलेगा लाभ

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/09/17 at 1:52 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

Coal India Limited ने कर्मचारियों को वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए ₹1 लाख का एकमुश्त प्रोत्साहन देने की घोषणा की है।

धनबाद। कोल इंडिया लिमिटेड ने कर्मचारियों को वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में अहम कदम उठाया है। सीआइएल निदेशक मंडल की 14 अगस्त 2026 को हुई 493वीं बैठक में मंजूर एकमुश्त एक लाख रुपये प्रोत्साहन योजना का आदेश अब जारी कर दिया गया है।

Contents
पहले से प्रमाणपत्र रखने वालों को भी लाभबीई-बीटेक और एमटेक कर्मचारी भी दायरे में

इस संबंध में 14 सितंबर को कार्यालय ज्ञापन जारी हुआ है, साथ ही सभी कंपनियों को पत्र मिल गया है। योजना सीआइएल और उसकी सभी सहायक कंपनियों के पात्र मौजूदा कर्मचारियों पर लागू होगी।

आदेश के अनुसार, ज्ञापन जारी होने की तिथि या उसके बाद निर्धारित वैधानिक प्रमाणपत्र हासिल कर उसे संबंधित पद पर चयन अथवा तैनाती के लिए कंपनी में जमा करने वाले कर्मचारियों को ₹1 लाख की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

इसके दायरे में इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजरी सर्टिफिकेट (भूमिगत एवं सतही), अप्रतिबंधित सरदार सर्टिफिकेट ऑफ कंपिटेंसी और खदानों के लिए मान्य सर्वेयर सर्टिफिकेट शामिल हैं।

पहले से प्रमाणपत्र रखने वालों को भी लाभ

जिन कर्मचारियों के पास पहले से इनमें से कोई वैधानिक दक्षता प्रमाणपत्र है, लेकिन उन्होंने उसे कंपनी में जमा नहीं किया है, उन्हें भी योजना का लाभ मिलेगा। ऐसे कर्मचारियों को आदेश जारी होने की तिथि से दो माह के भीतर प्रमाणपत्र जमा करना होगा।

संबंधित वैधानिक पद पर चयन या तैनाती होने पर पदभार ग्रहण करना भी अनिवार्य होगा। ऐसा नहीं करने पर भुगतान की गई प्रोत्साहन राशि वापस वसूल की जाएगा।

बीई-बीटेक और एमटेक कर्मचारी भी दायरे में

सीआइएल ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित कैडर स्कीम से अधिक योग्यता रखने वाले कर्मचारी भी इस सुविधा के पात्र होंगे। इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग अथवा माइनिंग इंजीनियरिंग में बीई, बीटेक और एमटेक जैसी उच्च शैक्षणिक योग्यता वाले कर्मचारियों को भी निर्धारित वैधानिक प्रमाणपत्र हासिल करने पर एक लाख रुपये का प्रोत्साहन मिलेगा।

प्रोत्साहन राशि के भुगतान की सूचना संबंधित कर्मचारी को लिखित रूप में दी जाएगी तथा उसकी प्रति सर्विस बुक अथवा सेवा अभिलेख में रखी जाएगी।

वहीं, सभी सहायक कंपनियों के मानव संसाधन विभाग को पात्र कर्मचारियों के लिए प्रमाणपत्र हासिल कराने में सहयोग हेतु संरचित प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर लागू करने का निर्देश दिया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article धनबाद पुलिस के निशाने का जवाब नहीं! शूटर सागर को मारी पांच गोलियां, दोनों पैरों में दो-दो गोली आर-पार
Next Article नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 
September 17, 2026
ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश
September 17, 2026
नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा
September 17, 2026
धनबाद पुलिस के निशाने का जवाब नहीं! शूटर सागर को मारी पांच गोलियां, दोनों पैरों में दो-दो गोली आर-पार
September 17, 2026

You Might Also Like

साहिबगंजझारखंड

पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

By AMRIT RAJ
झारखंडसाहिबगंज

ओजोन परत संरक्षण के लिए विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

By AMRIT RAJ
झारखंड

नेपाल के बीरगंज होटल से लेकर बोकारो तक फैली थी धांधली की तारें: JSSC CGL मामले में CID का बड़ा खुलासा

By AMRIT RAJ
झारखंडधनबाद

धनबाद पुलिस के निशाने का जवाब नहीं! शूटर सागर को मारी पांच गोलियां, दोनों पैरों में दो-दो गोली आर-पार

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?