राजमहल: राजमहल प्रखंड के पश्चिम जामनगर पंचायत अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या 238, 239, 240 एवं 241 का सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद यूसुफ ने भ्रमण किया। इस दौरान बीएलओ एवं बीएलओ-2 की पांचवीं बैठक के क्रम में चुनाव पाठशाला की गतिविधियों का भी जायजा लिया गया। चुनाव पाठशाला के माध्यम से कक्षा 10 के विद्यार्थियों को नए मतदाता के रूप में पंजीकरण कराने के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। इस दौरान विद्यार्थियों एवं आम लोगों के बीच ECINET ऐप डाउनलोड करने और उसके उपयोग को लेकर भी जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।
मौके पर बीपीओ गगन बापू, सुपरवाइजर दिनेश कुमार, ईएलसी नोडल मजहरुल हक सहित अन्य लोग उपस्थित थे।



