मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली में शामिल होने के लिए रवाना हो गए हैं. वे गठबंधन के नेताओं से भी मिलेंगे.
CM Hemant Soren Delhi Visit: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार की दोपहर दिल्ली रवाना हो गए है. उनके साथ विधायक कल्पना सोरेन और राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार भी दिल्ली गए हैं. मुख्यमंत्री एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की ओर से आयोजित रैली में शामिल होंगे. इस रैली में गठबंधन के कई प्रमुख नेताओं के शामिल होने की संभावना है.
इंडिया गठबंधन के नेताओं से भी करेंगे मुलाकात
दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार और शनिवार को इंडिया गठबंधन के कई नेताओं से मुलाकात करेंगे. इस दौरान गठबंधन के नेताओं के साथ विभिन्न राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है. हालांकि, इन मुलाकातों के एजेंडे को लेकर अभी विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है.
एक नवंबर को रामलीला मैदान में होगी रैली
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एक नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित इंडिया गठबंधन की रैली में हिस्सा लेंगे. इस कार्यक्रम में गठबंधन के विभिन्न घटक दलों के नेता शामिल होंगे.



