• About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Atal Bharat  News
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
  • 🔥
  • झारखंड
  • साहिबगंज
  • बिहार
  • रांची
  • देश और दुनिया
  • राजनीति
  • शिक्षा
  • दिल्ली
  • Uncategorized
  • पटना
Atal Bharat  NewsAtal Bharat  News
Font ResizerAa
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Search
  • होम
  • देश और दुनिया
  • राज्य
    • झारखंड
    • बिहार
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • उत्तरप्रदेश
  • शिक्षा
  • खेलकूद
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • चुनाव 2024
Have an existing account? Sign In
Follow US
© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.
Atal Bharat News > बिहार > दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं

दिल्ली के लिए अब शेखपुरा से भी मिलेगी स्पेशल ट्रेन, नवादा के यात्रियों को गया आने की जरूरत नहीं

AMRIT RAJ
Last updated: 2026/10/30 at 2:23 PM
AMRIT RAJ
Share
SHARE

गया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का विस्तार अब शेखपुरा तक कर दिया गया है, जिससे शेखपुरा, नवादा और आसपास के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी। यह नई व्यवस्था 1 नवंबर से शुरू होगी।

 गयाजी। दिल्ली जाने के लिए अब शेखपुरा और नवादा के यात्रियों को गया जंक्शन तक आने की मजबूरी नहीं होगी।

Contents
एक नवंबर से शेखपुरा से रवाना होगी ट्रेन शेखपुरा से सुबह 11:30 बजे खुलेगी ट्रेनछोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी राहत

गया-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल ट्रेन का विस्तार शेखपुरा तक कर दिया गया है। इससे शेखपुरा, वारिसलीगंज, नवादा और तिलैया सहित आसपास के छोटे-बड़े स्टेशनों के यात्रियों को दिल्ली के लिए सीधी रेल सुविधा मिलेगी।

त्योहारों के दौरान घर लौटने और वापस काम पर जाने वाले यात्रियों के लिए यह व्यवस्था काफी सुविधाजनक होगी। विस्तारित रूट पर ट्रेन का परिचालन एक नवंबर से शुरू होगा।

एक नवंबर से शेखपुरा से रवाना होगी ट्रेन 

रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, गाड़ी संख्या 02397 शेखपुरा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल एक नवंबर 2026 से शेखपुरा से रवाना होगी।

वहीं, गाड़ी संख्या 02398 आनंद विहार टर्मिनल-शेखपुरा स्पेशल दो नवंबर से आनंद विहार टर्मिनल से शेखपुरा के लिए चलेगी।

इस बदलाव के बाद ट्रेन का मार्ग शेखपुरा से वारिसलीगंज, नवादा और तिलैया होते हुए गया तक होगा। गया से आगे ट्रेन अपने पूर्व निर्धारित मार्ग से आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

शेखपुरा से सुबह 11:30 बजे खुलेगी ट्रेन

विस्तारित खंड में गाड़ी संख्या 02397 के शेखपुरा से प्रस्थान का समय सुबह 11:30 बजे निर्धारित किया गया है। वापसी में गाड़ी संख्या 02398 दोपहर 2:45 बजे शेखपुरा पहुंचेगी।

गया से आनंद विहार टर्मिनल के बीच ट्रेन की पूर्व निर्धारित समय-सारणी में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानी गया जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को पहले की तरह निर्धारित समय पर ही ट्रेन मिलेगी।

छोटे स्टेशनों के यात्रियों को मिलेगी राहत

अब तक दिल्ली जाने के लिए शेखपुरा और नवादा क्षेत्र के कई यात्रियों को गया या अन्य बड़े स्टेशनों तक पहुंचना पड़ता था। ट्रेन के विस्तार से उन्हें अपने नजदीकी स्टेशन से ही लंबी दूरी की यात्रा शुरू करने का विकल्प मिलेगा।

इससे स्टेशन तक पहुंचने में लगने वाला अतिरिक्त समय और स्थानीय परिवहन पर निर्भरता भी कम होगी। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और परिवार के साथ सफर करने वाले यात्रियों को इसका लाभ मिल सकेगा।

Share This Article
Twitter Email Copy Link Print
Previous Article ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव आज, सुबह 8 बजे से होगा मतदान
Next Article छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात
October 30, 2026
छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ
October 30, 2026
ईदगाह व कब्रिस्तान कमेटी का चुनाव आज, सुबह 8 बजे से होगा मतदान
October 30, 2026
52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में तकनीकी अधिकारी चुने गए साहिबगंज के लालू कुमार यादव
October 30, 2026

You Might Also Like

बिहार

समस्तीपुर में डायल 112 की गाड़ी के सामने से चार लाख लूटकर भागे बदमाश, पुलिस से महज 10 कदम दूर हुई वारदात

By AMRIT RAJ
 छपराबिहार

छपरा और सोनपुर के जमीन मालिकों को राहत, टोपोलैंड रजिस्ट्री का रास्ता साफ

By AMRIT RAJ
बिहार

बंगाल के मंत्री पहुंचे मुजफ्फरपुर, चोरबागान भगदड़ में जान गंवाने वाले पिता-पुत्र के परिजनों को सौंपा 50 लाख के चेक

By AMRIT RAJ
बिहार

बिहार की बेटी ने लिखी सफलता की नई कहानी, फ्रांस की कंपनी में मिला बड़ा मुकाम

By AMRIT RAJ
Atal Bharat  News

About US

AtalBharat TV is Digital Wave Media News Channel. We are guided by a clear vision, mission and the core Indian value of “Satyam Shivam Sundaram”. Amidst the threats of fakes and deep-fakes, we will strive to serve audiences across geographies with truth-based news and information.

Important Pages
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
Usefull Links
  • DNPA Code
  • Submit News
  • Advertise

Contact Address

Helpline: +91-6204459521
9471359719
Email: atalbharatnews@gmail.com
Address: Sahibganj, Jharkhand, 816109.

© 2024, atalbharatnews.com | All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?